BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

BILASPUR: पुरानी रंजिश के चलते युवक के घर घुसकर मचाया तांडव, सिरगिट्टी पुलिस ने किया 3 आरोपियों को गिरफ्तार…….

BILASPUR: (प्रांशु क्षत्रिय) पुरानी रंजिश को लेकर तीन आरोपी एक युवक के घर लाठी-डंडा व रॉड लेकर पहुंच गए और घर में रखे समानों पर तोड़फोड़ कर दिया। जान बचाने युवक और उसके परिवार अंदर से दरवाजा बंद कर दिए। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के बन्नाकडीह निवासी लाला राजपूत रविवार की रात घर में था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर बन्नाक चौक निवासी राजा उर्फ भुरवा वर्मा पिता दिनेश वर्मा उम्र 19 वर्ष, जय उर्फ कोन्दा धुरी पिता बहोरन धुरी उम्र 19 वर्ष और आकाश उर्फ भाउ कोल पिता भोला कोल उम्र 20 वर्ष ने उसके घर में हमला कर दिया। लाठी-डंडा और रॉड लेकर आरोपी घर के दरवाजे को पीटने लगे। घर के बाहर खड़ी बाइक भी आरोपियों ने तोड़ दी। वहीं युवक को जान से मारने की धमकी देने लगे। जान बचाने के लिए युवक घर के अंदर ही रहा। युवक ने इसकी सूचना सिरगिट्टी पुलिस को दी, पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। इधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी इधर-उधर भाग रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने...