Raftaar News Cg

वेब पोर्टल के रिपोर्टर और उसके साथी ने दिया 12 लाख के सोने की आभूषण चोरी की घटना को अंजाम….! 24 घंटे के अंदर पचपेडी पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार….! जानिए मामला….? 

मस्तूरी:- (विमल कांत/शेख असलम की रिपोर्ट) सोने चांदी का आभूषण बेचने वाले व्यवसायी शंकर साहू अपनी मां कमलाबाई साहू के साथ फेरी लगाकर घर-घर जाकर सोने चांदी के जेवर बेचने का काम करते है, जो 4 अप्रैल को ग्राम भरारी थाना पचपेड़ी आए थे। ग्राहक को सोने चांदी के जेवर दिखा रहे थे, इसी बीच उनके सामान के बीच से सोने के गहनों से भरा एक डब्बा जिसमें करीब 12 लाख रुपए के सोने के जेवर थे, उसको कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर लिया।

आसपास ढूंढने पर पता नहीं चला तब प्रार्थी ने परेशान होकर थाना पचपेड़ी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मामले को संज्ञान में लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह ( IPS ) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल देव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी को मामले में तत्काल संज्ञान लेने एवं आवश्यक कदम उठाने का निर्देश प्राप्त हुआ, जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर गंभीरता से जांच किया गया। प्राप्त प्रत्येक सूचना को एक सूत्र में पिरो कर जांच की गई एवं संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़कर पूछताछ की गई, जिसमें उपरोक्त आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। पूछताछ में दोनों आरोपी विजय कुमार सूर्यवंशी और रूपचंद्र राय ने चोरी करना स्वीकार किया तथा चोरी किए गए संपूर्ण समान को अपने घर पर छुपा कर रखना बताया। जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर आरोपियों को धारा 379, 34 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जावेगा।

आरोपी:-

1. विजय कुमार सूर्यवंशी पिता नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी उम्र 24 साल निवासी गोडाडीह थाना पचपेडी जिला बिलासपुर।

2. रूपचंद्र राय पिता अशोक कुमार राय उम्र 26 साल निवासी गोड़ाडीह थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर। (हमर छत्तीसगढ़ वेब पोर्टल का संवाददाता)

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

निरीक्षक बृजलाल भारद्वाज, सउनि.सहेत्तर कुरें, प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा, दुलारसाय पैकरा, आरक्षक शिवधन बंजारे, सागर खटकर, राकेश आनंद, रघुनाथ रेड्डी, नीता यादव, देवेंद्र मरकाम।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
एसईसीएल के डिजिटल अस्पताल सिस्टम का कोल इंडिया में विस्तार, 2.2 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा ... बिल्हा में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रेकी कर उड़ाई मोटरसाइकिल..पुलिस ने 24 घंटे में दबोच... लालखदान में बेखौफ चोर; दुकान के बाहर रखी 16 लोहे की प्लेटें पार, CCTV में कैद हुई करतूत..ओवरब्रिज के... शासकीय कार्य से जा रही महिला कर्मी को रोका, गाली-गलौज व धमकी; पांच आरोपी गिरफ्तार! गुरु बालक दास शहादत स्थल के विकास की मांग; 1 दिसंबर से पैदल मार्च की चेतावनी..सतनामी समाज ने राज्यपा... गतौरा गणेश पंडाल में बाजा बजाने को लेकर खूनी बवाल; युवक की हत्या..लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और छुरी से हम... जनदर्शन में गूंजी जनता की समस्याएं, कलेक्टर-एसएसपी ने सुनी फरियाद; जर्जर स्कूल भवन से लेकर 13 माह से... डीजी जेल हिमांशु गुप्ता का बड़ा कदम : दुर्ग में शुरू हुई छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल, 30 बंदियों को मि... कांग्रेस की संगठन सृजन मुहिम का समापन : 307 ब्लॉक अध्यक्षों को मिला प्रशिक्षण, दीपक बैज बोले- अब जमी... रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क...