Raftaar News Cg

BILASPUR: कार्यक्रम चेतना का मुख्य उद्देश्य अपराध मुक्त समाज, अपराध की प्रकृति समझाने दिखाई जायेगी शॉर्ट फिल्म, शिक्षा व सांस्कृतिक से जुड़े 15-20 सदस्यीय टीम का होगा गठन..2 दिवसीय कार्यशाला में विशेषज्ञों ने सिखाई फोटोग्राफी….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) लोगों को अपराध की प्रकृति को समझाने व अपराध से बचाने के लिए वीडियो फुटेज व शार्ट फिल्में दिखाए जाएंगे। ताकि अपराध होने से पहले ही लोग जागरूक हो जाए। अपने आसपास होने वाली अपराध की संभावनाओं को समय से पहले रोका जा सके। जन भागीदारी से अपराध मुक्त समाज की परिकल्पना को लेकर बिलासपुर पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत जिले में कार्यक्रम चेतना अतुलनीय बिलासपुर सुरक्षित बिलासपुर चलाया जा रहा है। चेतना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन भागीदारी से अपराधों पर नियंत्रण और महिलाओं, बच्चों से संबंधित अपराध व सड़क दुर्घटनाओं को रोकना है। साथ ही सायबर फ्राड, धोखाधड़ी और संगठित अपराध पर नियंत्रण हेतु जन जागरूकता, युवा और बच्चों के लिए आओ संवारें कल अपना ध्येय वाक्य रखते हुए, उन्हें नशा से मुक्त कर एक अच्छा नागरिक बनने के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। सामुदायिक पुलिसिंग के इस चेतना कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक थाना क्षेत्र में 15-20 सदस्यों को शामिल कर, चेतना मित्र समिति का गठन थाना प्रभारी, सीएसपी और एसडीओपी द्वारा किया जाएगा। इस समिति के सदस्य शिक्षा, सांस्कृतिक से जुडे शिक्षक, सेवानिवृत प्रिंसपल, प्राधानाचार्य, सामाजिक संस्थाओं के सदस्य, व्यापारी वर्ग, नगर निगम के प्रतिनिधी शामिल रहेंगे। पोस्टर और फ्लैक्स, आओ संवारे कल अपना, खून की एक बूंद सड़क पर नहीं माध्यम से ध्यानाकर्षित कर जन सहयोग लिया जाएगा। चेतना मित्र समिति की बैठक में चर्चा एवं विचार विमर्श कर क्षेत्र विशेष में सामुदायिक पुलिसिंग का कार्यक्रम तय कर लोगों के बीच जाकर चेतना कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्यों के साथ लोगों को अपराधों की रोकथाम के लिए प्रेरित किया जाएगा।

अपराध की जांच में फोटो सबूत, विशेषज्ञों ने सिखाई फोटोग्राफी:-

पुलिस विभाग द्वारा फोटोग्राफी – वीडियोग्राफी के संबंध में रेंज स्तरीय दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। रेंज के सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। किसी भी अपराध या हादसे की जांच में फोटो की भूमिका अहम होती है। इस लिहाज से विशेषज्ञों ने इसकी तकनीकी जानकारी दी और प्रशिक्षण दिया। दो दिवसीय इस कार्यशाला का उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर डॉ. संजीव शुक्ला व पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह की अध्यक्षता में किया गया। प्रथम सत्र में ज्वाइंट डायरेक्टर, स्टेट एफएसएल रायपुर डॉ. टीएल चन्द्रा के द्वारा पुलिस फोटोग्राफी के संबंध में घटनास्थल निरीक्षण, स्केल फोटोग्राफी, एफएसएल किट के सही उपयोग के संबंध में विस्तार से बताया गया। रेंज के सभी जिलों से 190 प्रतिभागियों ने इस कार्यशाला में भाग लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...