Raftaar News Cg

BILASPUR: नकाबपोश चोर ने पति-पत्नी पर किया हमला, दोनों हुए घायल, तोरवा पुलिस कर रही मामले की जांच…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रेलवे कर्मचारी के घर में एक नकाबपोश घुस गया। वो जैसे ही कमरे में पहुंचा, तो रेलकर्मी की नींद खुल गई। उसने रेलकर्मी और उसकी पत्नी पर कुर्सी से हमला कर दिया। जिससे दोनों जख्मी हो गए हैं। पुलिस उक्त आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर मामले की जांच में जुट गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार देवरीखुर्द के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी एन नागराजू रेलवे के हेल्थ इंस्पेक्टर ऑफिस में हाउस कीपिंग का काम करता है। सोमवार की रात खाना खाने के बाद वो अपने परिवार के साथ सो रहा था। जिस बीच मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे नागराजू की अचानक नींद खुल गई। इस दौरान कमरे में एक नकाबपोश दिखा।

वह आलमारी खोलकर सामान निकाल रहा था। उसे देखकर रेलवे कर्मचारी ने शोर मचाकर उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस पर नकाबपोश चोर ने प्लास्टिक की कुर्सी से हमला कर दिया। उसकी पत्नी एन लक्ष्मी प्रसन्ना भी जाग गई। वह भी चोर को पकड़ने की कोशिश करने लगी। नकाबपोश ने उनके ऊपर भी हमला कर दिया। इससे पति-पत्नी हड़बड़ा गए। इसका फायदा उठाते हुए चोर सीढ़ियों से छत पर जाने के लिए बनाए टावर पर चढ़ गया। ऊपर चढ़कर उसने टावर के रोशनदान में लगे कांच के प्लेट को निकालकर महिला के सिर पर मार दिया। इससे महिला लहूलुहान हो गई। फिर चोर छत के टावर से कूदकर भाग निकला। प्रार्थी की रिपोर्ट कायम कर तोरवा पुलिस आगे की जांच में जुट गई हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....