Raftaar News Cg

BILASPUR: एनटीपीसी सीपत में आयोजित अंतरा क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का हुआ समापन, गाडरवारा ने SEEPAT को हराकर जीता खिताब……

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत में 5 से 9 मई तक अंतरा क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता 2024 का आयोजन किया गया। जिसमें पश्चिम क्षेत्र-2 के अंतर्गत आने वाले स्टेशनों कोरबा, गाडरवारा, लारा, खरगोन तथा सीपत की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुक़ाबला एनटीपीसी सीपत एवं गाडरवारा की टीम के बीच खेला गया।

एनटीपीसी सीपत एवं गाडरवारा के बीच कड़े संघर्ष एवं रोमांच के चरम सीमा तक चले इस फ़ाइनल मुक़ाबले का परिणाम शूटआउट से निकला। जिसमें गाडरवारा ने एनटीपीसी सीपत को 4-2 से हराते हुए खिताब अपने नाम किया। मैच समाप्ति के बाद मैदान में पटाखों से आसमान में खूब आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाप्रबंधक प्रचालन एवं अनुरक्षण अनिल शंकर शरण, विशिष्ठ अतिथि चीफ बॉयलर इंस्पेक्टर गुंजन शुक्ला ने संबोधित करते हुए दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए अपनी बधाई दी। पुरस्कार समारोह में गाडरवारा को विजेता ट्रॉफी एवं सीपत को उपविजेता ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया, इसके साथ ही बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को गोल्डन बूट, गोल्डन बाल, गोल्डन गलॅब्स पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। फ़ाइनल मुकाबले का बड़ी एलइडी स्क्रीन पर एवं यूट्यूब के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया, जिसका बहुत से दर्शकों ने ऑनलाईन मैच का आनंद लिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक गण, संगवारी महिला समिति उपाध्यक्षा नम्रता शरण, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी, सभी टीमों के खिलाड़ी, स्पोर्ट्स काउंसिल सीपत के समिति सदस्य, आयोजन समिति के सदस्य, यूनियन एसोशियसन के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....