Raftaar News Cg

BILASPUR: शादी घर में स्टाइलिश चाकू लहराकर दामाद ने मचाया हंगामा, मां बेटे सहित आरक्षक पर हमला, एसपी ने दी 112 आरक्षक को शाबाशी…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) साले की शादी में पत्नी को दूसरे लड़के के साथ बातचीत करते देख दामाद को गुस्सा आ गया। उसने स्टाइलिस्ट चाकू लेकर शादी घर में जमकर तांडव मचाया। इस दौरान उसने मां-बेटे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। डायल 112 का आरक्षक पकड़ने गया, तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। हाथ में चोट लगने के बाद भी आरक्षक ने हमलावर को पकड़कर कोटा पुलिस के हवाले कर दिया। कोटा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया, कि डाक बंगला वार्ड क्रमांक 9 में मशूरलाल करिहार के घर बेटे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। उनका दामाद तोरवा क्षेत्र निवासी निशांत लालपुरे पिता निर्मल लालपुरे 32 साल पत्नी व बच्चों के साथ शादी में शामिल होने गया था। 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे निशांत की पत्नी शादी घर में विकास करेलिया से बातचीत कर रही थी। दोनों को बातचीत करते देख निशांत लालपुरे आग बबूला हो गया और विकास के साथ के गाली गलौज करने लगा। गाली देने से मना करने पर निशांत स्टाईलिस्ट चाकू निकालकर हमला किया, तो विकास भागने लगा।
निशांत हाथ में चाकू लेकर शादी घर में जमकर तांडव मचाते हुए। विकास पर चाकू से हमला कर दिया और वही उसकी मां ममता बाई बीच बचाव करने आई तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। चाकूबाजी की वारदात से शादी घर में कोहराम मच गया। शादी में शामिल होने आए मेहमान उसके दहशत से भागने लगे। घायल मां-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कैलाश करेलिया की रिपोर्ट पर धारा 307, 450 के तहत हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जान जोखिम में डालकर 112 के आरक्षक ने आरोपी को पकड़ा, एसपी ने की सराहना:-

चाकूबाजी की वारदात होने पर लोगों ने डायल 112 में सूचना दी। कोटा थाना के डायल 112 के आरक्षक सोमेश्वर साहू चालक के साथ तुरंत शादी घर पहुंच गए। आरक्षक साहू को देखकर हमलावर निशांत ने उस पर भी हमला कर दिया। जिससे उसके हाथ में चोट आई। उसके बाद भी आरक्षक श्री साहू ने जान जोखिम में डालकर हमलावर को पकड़कर चाकू छीन लिया। उसके बाद उसे कोटा थाने के हवाले कर दिया। आरक्षक सोमेश्वर साहू के इस साहस भरे कार्य की सराहना करते हुए बिलासपुर एसपी ने शाबाशी दी हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....