Raftaar News Cg

BILASPUR: मां के बाहर जाते ही बेटी से किया दुष्कर्म, कहां.. मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं, सीपत क्षेत्र का हैं आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार……

बिलासपूर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोनी क्षेत्र में एक महिला अपनी बेटी के साथ रहती है, जहां मां के बाहर जाते ही एक युवक घर में घुस गया और युवती से दुष्कर्म किया। युवक मात्र 2 दिन पूर्व ही किराए के मकान में रहने आया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम हरदाडीह निवासी संतोष कुमार पटेल उम्र 40 वर्ष दो दिन पूर्व ही कोनी क्षेत्र में किराए का मकान लेकर रहने लगा था, उसकी बुरी नजर युवती पर पड़ गई। सोमवार की सुबह 5.30 बजे मां काम करने घर से बाहर निकली थी। इस दौरान उसकी बेटी घर में अकेली सो रही थी। इसी बीच संतोष घर के अंदर घुस गया और वहीं युवती को नींद से जगाकर तुमसे शादी करूंगा, कहते हुए जबरदस्ती करने लगा। युवती चीखने चिल्लाने लगी। यह देखकर युवक ने अपने हाथों से उसका मुंह दबा दिया। दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। कुछ देर बाद मां घर पहुंची तो बेटी ने पूरी घटना की जानकारी दी। इधर सूचना मिलते ही कोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी युवक भागने की फिराक में था, लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी 3 साल था जेल में, कुछ दिन पूर्व ही छूटकर आया, फिर दे दिया घटना को अंजाम:-

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी संतोष कुमार पटेल अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने खुदकुशी कर ली थी। इस मामले में संतोष 3 साल जेल की हवा खाकर कुछ दिनों पूर्व ही बाहर निकला था। वहीं 2 दिन पूर्व कोनी क्षेत्र में किराए का मकान लिया था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....