Raftaar News Cg

BILASPUR: संगवारी केन्द्रों के मतदान दलों को मिला प्रशिक्षण, कलेक्टर ने सही जवाब देने वाले कर्मचारियों को दिए पुरस्कार…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) लोकसभा चुनाव के लिए संगवारी महिला मतदान केंद्र में ड्यूटी वाले महिला कर्मचारियों को चुनाव प्रशिक्षण दिया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने मतदान की पूरी प्रक्रिया रोचक तरीके से समझाई। उन्होंने ईवीएम और वीवीपेट मशीन के बारे से सरलता से बताया और रोचक सवाल जवाब भी किए।

कलेक्टर ने कहा कि हर कर्मचारी में कुछ कमियां कुछ खूबियां रहती हैं। हमें टीमवर्क के रूप में सबको साथ लेकर काम करना है। सब अपना बेस्ट एफर्ट दें, कहीं कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि पीठासीन अधिकारी की पुस्तिका को अच्छे तरीके से पढ़ लें। चुनाव संबंधी हर चीज के बारे में स्पष्ट मार्गदर्शन दिया हुआ है। उन्होंने ईवीएम मशीन की कमिश्निंग की जानकारी देते हुए बताया कि मशीन की तैयारी कैसे की जाए। कलेक्टर ने मशीनों के संबंध में महिला अधिकारियों की शंकाओं का समाधान भी किया। कलेक्टर ने महिला अधिकारियों से चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण टर्म जैसे ईवीएम, स्वीप, वीवीपेट का फुल फॉर्म क्या होता है, जैसे प्रश्न किए। सही जवाब देने वालों को कलेक्टर ने पुरस्कृत किया। उल्लेखनीय है, की जिले में 96 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें हर विधानसभा क्षेत्र में 10 केंद्र केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित होगा। इस प्रकार जिले की छह विधानसभा मिलाकर 60 संगवारी महिला मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इस अवसर पर एसडीएम पीयूष तिवारी, तहसीलदार शशि भूषण सोनी, नायब तहसीलदार नेहा विश्वकर्मा सहित मास्टर ट्रेनर्स उपस्थित थे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सेंदरी के किसानों ने प्रशासन से कार्रवाई और राहत की मांग: नाला बंद होने से खेतों में भरा पानी, 150 ए... बिलासपुर में 'कनेक्ट' कार्यशाला: एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने सोशल मीडिया की भूमिका पर जोर, ... बिलासपुर; राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस सड़कों पर, तिफरा में छात्र हितों को लेकर के... बिलासपुर; पूजा अपार्टमेंट में 9 लाख के जेवरात चोरी: अलमारी का ताला तोड़कर 14 तोला सोना पार..फॉरेंसिक... सीपत; राहुल गांधी की गिरफ्तारी और छात्र मुद्दों को लेकर सीपत में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम मोदी का ... बिलासपुर; बिजली कंपनी की बड़ी पहल: नए कनेक्शन की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू..उपभोक्ताओं को मिलेगी आसान और ... बिलासपुर; जर्जर दीवार बनी हादसे की वजह: कुदूदंड में बारिश के बीच बड़ा हादसा; गंभीर घायल युवती अस्पता... बिलासपुर; रास्ता रोककर युवक की आंखों में झोंका मिर्च पाउडर, शराब के लिए रुपये मांगने वाले तीन बदमाश ... बिलासपुर; सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता की मिसाल: आरपीएफ ने 211 बच्चों को मिलाया परिवार से, लौटाए 1.58 ... बिलासपुर; बाल संप्रेषण गृह हत्याकांड: मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने किया अंतिम संस्कार; तीन अपचारी...