BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; पुलिस का सख़्त एक्शन: 3 नाबालिग सहित 7 आरोपी गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आगजनी में थे संलिप्त! 

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर लगाम कसने के लिए बिलासपुर पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने हत्या के प्रयास, आगजनी और शांति भंग जैसे गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 अपचारी बालक भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, हत्या के प्रयास के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक अपचारी बालक को पुलिस ने पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। वहीं, जरहाभाठा स्थित मिनी बस्ती में आगजनी करने वाले 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक वयस्क और दो अपचारी बालक शामिल हैं। इसके अलावा, क्षेत्र में अशांति फैलाने और शांति-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले 3 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि असामाजिक तत्वों और कानून तोड़ने वालों को किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी, और समाज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे सख़्त कदम आगे भी जारी रहेंगे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....