होली के मद्देनजर शांति सौहाद्र से पर्व मनाने सीपत थाने में शांति समिति का बैठक संपन्न…. चोरी, कबाड़ी एवं अवैध शराब बिक्री का उठा मुद्दा……??

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) होली पर्व के पूर्व सीपत थाना में शांति समिति की बैठक रखी गई। जिसमें शांति सौहाद्र के साथ होली मनाने की अपील गई। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार व नायब तहसीलदार सीपत देश कुमार कुर्रे ने कानफोड़ू साइलेंसर, तेज हार्न न बजाने, कपड़ा न फाड़ने, हरे पेड़-पौधे को न काटने, सड़कों के बीचों-बीच होलिका दहन न करने, रंग गुलाल के प्रयोग में ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग न करने, चेहरे पर नकाब का प्रयोग न करने एवं वाहन तेज गति से न चलाने व तीन सवारी बैठकर गाड़ी न चलाने साथ ही नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की है। इस दौरान थाना प्रभारी ने बताया कि सीपत थाने का क्षेत्र बड़ा हैं, जिसे देखते हुए क्षेत्र में पेट्रोलिंग करने और 2 गाड़ियों की मांग की गईं हैं, जिसमें पेट्रोलिंग कर क्षेत्र के हर ग्रामों में सेवा के लिए पुलिस के जवान तत्पर रहेंगे। आने जाने वाले राहगीरों को परेशान करने वाले हुड़दंगियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


वहीं नायब तहसीलदार ने बताया कि शासकीय प्राथमिक स्वास्थय केन्द्र में होली पर्व के दौरान 24 घंटे डॉक्टरों की उपस्थिति रहेगी। इस दौरान मौजूदा लोगों ने अपराधिक प्रवृत्ति के अपराधियों को थाने में बुलाकर क्लास लेने, हुड़दंगाई नहीं करने के लिए समझाइए देने की बात कही, जिस पर पुलिसकर्मिर्यों ने सहमति जताई। शासकीय एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालो के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने की बात भी बैठक में रखी गई। बैठक के दौरान भाजपा सीपत मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, सरपंच राजेन्द्र धीवर, भाजपा महामंत्री अभिलेष यादव, मनोज खरे, हेमन्त यादव, शिव यादव, लक्ष्मी साहु, मदनलाल पाटनवार, हरिशचंद्र श्रीवास, रमन गिरी गोस्वामी, तुषित पाटनवार, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, हीरों सोनवानी, हरिकेश गुप्ता, दीपक शर्मा, संतोष गोयल, दीपक पांडेय, बबलू वर्मा, टिल्ली वर्मा सहित सीपत क्षेत्र के पत्रकार, थाना स्टाफ साहित ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


जनप्रतिनिधियों ने चोरी, कबाड़ी एवं अवैध शराब बिक्री का उठाया मुद्दा:-
सीपत थाने में शांति समिति की बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के द्वारा क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ने, अवैध कबाड़ी के कारोबार करने वालों पर नकेल नहीं कस पाने, अवैध शराब विक्रेताओं को पैसा लेकर छोड़ देने, अवैध शराब विक्रेताओं से महीनाबंधी रखने के विषय में विरोध जताया और नए थाना प्रभारी से इन सब विषय में नियंत्रण रखने की अपील की।
