जिला पंचायत सीईओ ने कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण…..दर्जन से ज्यादा अधिकारी गायब, शोकॉज नोटिस हुआ जारी……??

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी अपने कार्यालय की व्यवस्था दुरुस्त करने में लग गए हैं। जिला पंचायत सीईओ आरपी चौहान ने इस क्रम में आज अपने कार्यालय का निरीक्षण किया। करीब पौने 11 बजे तक विभिन्न शाखाओं के 14 अधिकारी कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे। अनुपस्थित सभी चौदह को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है। उन्हें दो दिवस के भीतर समक्ष में उपस्थित होकर दफ्तर नहीं आने का समुचित कारण बताना होगा। अन्यथा एकतरफा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
ज़िला पंचायत कार्यालय के ये अधिकारी, कर्मचारी थे अनुपस्थित:-
पंकज पाण्डेय सहायक संचालक, खादी ग्रामोद्योग, उमाकांत पटेल सहायक संचालक कौशल विकास, राजपिंदर कौर विकास अधिकारी माटीकला, हेमंत सिंह संभागीय प्रबंधक, करूणा एक्का सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन, अयाज अहमद जुनजानी एपीसी एसएसए, अभिजीत दुबे सहायक अभियंता पीएमवाई, स्वप्निल दुबे प्रोग्रामर, हर्ष पासवान जिला समन्वयक रीपा, प्रमोद देवांगन सामाजिक अंकेक्षक प्रदाता, कविता सुथार लेखापाल, बिलीता कुजूर सहायक ग्रेड तीन, मन्नू पाटले कंप्यूटर ऑपरेटर और इंदाराम नेताम भृत्य।


















