Raftaar News Cg

RAIGARH: चरित्र संदेह पर कलयूगी बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर मां को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, जानिए मामला…….??

रायगढ़: चरित्र संदेह पर कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया हैं, चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चक्रधरनगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सूचना मिली कि ग्राम बरलिया के हरिजन पारा में गांव की नंदिनी सारथी की खून से लथपथ लाश मिली है। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जहा उन्हें पता चला की घटना को महिला के कलयुगी बेटे विजय सारथी ने अंजाम दिया है। जिस पर पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसने पूछताछ में बताया कि गांव में उसकी मां के चरित्र को लेकर कई बातें सुनने में मिल रही थी। जिससे वह रोष में था। बुधवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच दोनों मां-बेटे में इसी बात को लेकर झगड़ा विवाद हुआ और झगड़ा-विवाद में विजय सारथी ने कुल्हाड़ी से मां के गर्दन, सिर व शरीर पर हमला कर दिया। जिससे महिला कि मौके पर ही मौत हो गई। इधर मामले में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या करने के दौरान प्रयोग में लाने वाले हथियार को जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, श्याम देव साहू, आरक्षक चन्दू बंजारे, नन्दकुमार पैकरा एवं साइबर सेल की टीम की विशेष भूमिका रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....