Raftaar News Cg

KAVARDHA: जिला पंचायत CEO के गनमैन ने खुद को मारी गोली, मौके पर मौत, मिला सुसाइड नोट, सीपत का रहने वाला था जवान………??

कवर्धा: (प्रांशु क्षत्रिय) आज सुबह की बड़ी खबर कवर्धा जिले से सामने आ रही हैं, जहां जिला पंचायत के CEO संदीप अग्रवाल के सुरक्षाकर्मी कृष्ण कुमार साहू ने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली हैं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई हैं। कृष्ण कुमार छठवीं बटालियन का जवान था। उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें खुद को किसी बात से परेशान होना बताते हुए, उसने मां और पिता से माफी मांगी है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार कृष्ण कुमार साहू बिलासपुर जिले के सीपत का रहने वाला था। वह पिछले एक साल से कवर्धा जिला पंचायत CEO का सुरक्षाकर्मी था। बुधवार को वह कवर्धा के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित सरस मेला कार्यक्रम में ड्यूटी पर मौजूद था। रात को करीब 11 बजे वो अधिकारी के बंगले में आया और खाना खाकर सोने चला गया। रात में ही उसने सर्विस गन से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। सुबह जब महिला कर्मचारी ड्यूटी पर आई, तो उसने गनमैन को नहीं देखा। आवाज लगाते हुए वो कमरे में गई, तो देखा कि जवान अपने बेड पर खून से लथपथ पड़ा हुआ है। उसके पास ही गन रखी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है। जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया है। जवान की लाश को कमरे से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया हैं। फिलहाल खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

सुसाइड नोट: लिखा मम्मी-पापा मुझे माफ करना:

कवर्धा जिला पंचायत के CEO संदीप अग्रवाल के सुरक्षाकर्मी कृष्ण कुमार साहू ने अपनी सर्विस गन से खुद को गोली मार ली और वहीं सुसाइड नोट भी छोड़ गया है, जिसमें खुद को किसी बात से परेशान होना बताते हुए, उसने मां और पिता से माफी मांगी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....