BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई बड़ी कार्रवाई: 21.96 लीटर देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बिल्हा पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 122 पाव देशी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत 10,260 रुपये बताई गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए बिल्हा थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भैसबोड़ निवासी महेश कोसले अपने घर में बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक बैग और थैले से 97 पाव देशी प्लेन शराब तथा 25 पाव देशी मसाला शराब, कुल 122 पाव (21.960 लीटर) शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल कीमत 10,260 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी महेश कोसले (38), निवासी भैसबोड़, थाना बिल्हा, के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
मॉल में पार्किंग शुल्क वसूली पर बड़ा फैसला : अंबुजा सिटी सेंटर की अपील खारिज, फ्री पार्किंग का आदेश ... करवा चौथ का व्रत तोड़ना क्रूरता नहीं : पति के पक्ष में मिली तलाक की डिक्री हाईकोर्ट ने की रद्द Innovation Conclave : CM साय बोले- युवाओं को मिल रहा नया मंच, SIR पर कहा- CBI जांच से स्थिति साफ हो ... छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल : राज्य प्रशासनिक सेवा के 125 अधिकारियों का ट्रांसफर, आदेश जारी रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद : 11वीं के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला, नाबालिग समेत 3 गिरफ्ता... कोटा; पिकनिक बनी जिंदगी की आखिरी यात्रा..कोरी डेम में नहाते वक्त गहरे पानी में डूबा शिक्षा विभाग का ... रतनपुर; चोरी के बाद दुकान में लगाई आग..रात की गश्त में पकड़ा गया आरोपी! रसीद 9 हजार की, वसूले 15 हजार; निगम टैक्स वसूली पर घुरु-अमेरी में बवाल..कमिश्नर ने दिए जांच के निर्द... सीपत क्षेत्र के गौठानों में नहीं थम रहा मौत का सिलसिला; झलमला के बाद नरगोड़ा में 20-25 मवेशियों की म... बिलासपुर; राजनीति में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख की ठगी, शातिर महिला गिरफ्तार..फेसबुक पर...