Raftaar News Cg

जनाकांक्षाओं के विपरीत झूठे सपने दिखाने वाला बजट, सरकार के नियत में शुरू से ही खोट: चित्रकांत श्रीवास…..??

बिलासपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) शनिवार को विधानसभा भवन में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत किये। बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष चित्रकांत श्रीवास ने कहा कि यह बजट में युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। बजट आय में 22 प्रतिशत वृद्धि तो दिखाया गया है, लेकिन इसके स्रोत कहां से हैं, यह स्पष्ट नहीं है। स्मार्ट सिटी और 5 वर्ष में जीडीपी दुगना करने की बात किसानों का आय दोगुना करने वाले केंद्रीय भाजपा का झूठे अनुसरण का प्रमाण है। महतारी वंदन योजना हेतु 1 वर्ष के लिए 3000 करोड़ रूपये अर्थात ढाई सौ करोड़ रूपए महीना प्रदेश में एक करोड़ चार लाख महिला मतदाता है, बजट राशि से मात्र 25 लाख महिलाओं को ही 1000 रूपये महीना दिया जा सकेगा, 80 लाख महिलाओं को योजना से बाहर रखना बजट प्रावधान से भी प्रतीत होता है, कि सरकार का शुरू से ही नियत में खोट रहा है। श्रीवास ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के पिछले बजट में शिक्षा पर कुल बजट का 19.4 प्रतिशत खर्च किया गया था, जो इस बजट में घटाकर मात्र 15.95 प्रतिशत कर दिया गया है। कृषि के क्षेत्र में पिछले बजट में कुल बजट प्रावधान का 16.6 प्रतिशत था, जो इस बार घटाकर 14.05 प्रतिशत कर दिया गया है, इस तरह कृषि प्रधान छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार कृषि का बजट पिछले वर्ष की तुलना में लगभग ढाई परसेंट घटा दिया गया है। शिक्षा के बजट में 4 प्रतिशत की भारी भरकम कटौती भारतीय जनता पार्टी की बदनीयती को प्रमाणित करता हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.2 लीटर अवैध शराब जब्त, एक्टिवा से शराब तस्करी करते दो आरोपी दबोचे! बिलासपुर; खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की मौके पर मौत...पुलिस जांच में जुटी! बिलासपुर; पत्नी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, फिर पति ने फांसी लगाकर दी जान...दूसरे कमरे में बंद मिल... बिलासपुर; आईटीआई कोनी में प्राचार्य की अनुपस्थिति पर बवाल, एनएसयूआई ने निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; तलवार लहराकर राहगीरों को धमका रहा युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई! मस्तूरी; खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरा करंट, महिला की दर्दनाक मौत..बिजली विभाग पर उठ... सीपत; लूतरा शरीफ दरगाह के 6 पदाधिकारियों में दिया सामूहिक इस्तीफा: नवगठित प्रबंधन समिति में मची हलचल... बिलासपुर; जांच समिति गठन के बावजूद कार्रवाई नहीं, एनएसयूआई ने की जांच की मांग! बिलासपुर; शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार! बिलासपुर; बाथरूम जाते समय करैत ने बुजुर्ग महिला को डसा, इलाज के दौरान मौत!