BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; वन विभाग टीम पर हमला! लकड़ी तस्करी के आरोपियों ने डिप्टी रेंजर की वर्दी फाड़ी.. टंगिया लेकर मारने दौड़ाया..भगाकर पहुंचे थाना…तीन गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर…..

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) जंगल में लकड़ी की तस्करी कर रहे आरोपियों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर उनकी वर्दी फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार देव सिंह भारद्वाज जो वन विकास निगम में डिप्टी रेंजर के पद पर पदस्थ हैं, सेमरिया सर्किल के प्रभारी हैं। 2 जनवरी की सुबह वे अपनी टीम के साथ कोटा परिक्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि शिव तालाब ग्राम सेमरिया के पास एक पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 28 एन 8851 में जंगल की लकड़ी लोड की जा रही है। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसी दौरान आरोपियों टम्पाल ध्रुव, दिनेश ध्रुव और अंधियार सिंह उर्फ भुरुवा ने वहां पहुंचकर टीम के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। जब डिप्टी रेंजर और उनकी टीम ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर डंडे और मुक्कों से हमला कर दिया। इस दौरान डिप्टी रेंजर की वर्दी फाड़ दी गई। आरोपी यहीं नहीं रुके। उन्होंने कुल्हाड़ी और डंडे लेकर टीम को जान से मारने की धमकी दी, जिससे डिप्टी रेंजर और उनकी टीम ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद वे कोटा थाना पहुंचे और घटना की शिकायत दर्ज कराई। डिप्टी रेंजर देव सिंह भारद्वाज की शिकायत पर पुलिस ने टम्पाल ध्रुव, दिनेश ध्रुव और अंधियार सिंह उर्फ भुरुवा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. टम्पाल ध्रुव पिता स्व. गोविंद सिंह ध्रुव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सेमरिया थाना कोटा जिला बिलासपुर,

02. अंधियार सिंह पिता गोविद उम्र 60 वर्ष निवासी सेमरिया थाना कोटा,

03. दिनेश ध्रुव पिता अंजोर सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी सेमरिया थाना कोटा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रात के अंधेरे में ताला तोड़कर चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा गया; 3 आरोपी गिरफ्तार..कोनी पुलिस ने चोरी क... असंगठित क्षेत्र कांग्रेस प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार; बिलासपुर शहर में 4 नए ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त! 15 अगस्त के नाम पर वायरल हुआ अजय चंद्राकर का पुराना VIDEO : सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के ख... अमरकंटक चौक पर जन्मदिन मनाने के मामले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे सहित चार पर FIR! बिलासपुर में तेज रफ्तार नगर निगम का पानी टैंकर पलटा; कई वाहन चपेट में..कोनी मार्ग पर मची अफरा-तफरी! दूसरी शादी साबित करना महिलाओं के लिए बना बड़ी चुनौती; कानून में बदलाव की सिफारिश करेगा महिला आयोग..प... दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष...