Raftaar News Cg

PSC SCAM: 48 शिकायतों के बाद EOW ने तत्कालीन लोक सेवा आयोग PRESIDENT साहित कई पर की कार्यवाही, जानिए पूरा मामला…….??

रायपुर:- (प्रांशु क्षत्रिय) छत्तीसगढ़ के चर्चित पीएससी घोटाले में बड़ा एक्शन हुआ है। आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने टामन सोनवानी, जीवन किशोर ध्रुव सहित कई पर FIR दर्ज की है। भाजपा विधायक ननकी राम कंवर ने पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत ईओडब्ल्यू से की थी, जिसके बाद अब लोक सेवा आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी व तत्कालीन सचिव जीवन किशोर ध्रुव के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया गया है। सीएम साय ने मंगलवार को विधानसभा में बताया कि कांग्रेस शासन काल में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के खिलाफ करीब दो वर्षों में 48 शिकायतें हुई हैं।

ये शिकायतें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, राज्य गृहमंत्री और मुख्य सचिव तक पहुंची है। अधिकांश शिकायतें राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से की गई है। इनमें रिश्तेदारों को नौकरी देने से लेकर परीक्षा में अनियमितता व भ्रष्टाचार, फर्जीवाड़ा, परिणाम में गड़बडी, पक्षपातपूर्ण कार्य के आरोप लगाए गए हैं। गौरतलब है कि 2021 में पीएससी ने 20 सेवाओं के लिए 171 पदों पर नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके लिए 1 लाख से अधिक युवाओं ने परीक्षा दिया। लेकिन मुख्य परीक्षा के लिए केवल 2565 युवाओं का चयन हुआ। इसके बाद 2022 में 26 मई से 29 मई के बीच मुख्य परीक्षा हुई। इसमें 509 युवाओं को इंटरव्यू के लिए चयन किया गया था।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...