ChhattisgarhRaftaar News Cg

ASI शेषनाथ चौबे की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस……

कबीरधाम: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के चिल्फी थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (ASI) शेषनाथ चौबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव थाना परिसर स्थित उनके आवासीय कमरे में बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, एएसआई शेषनाथ चौबे वर्ष 1992 में जिला राजनांदगांव में आरक्षक के पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने विभाग में विभिन्न स्थानों पर सेवाएं दीं और वर्तमान में 28 अप्रैल 2025 से चिल्फी थाने में पदस्थ थे। बताया गया कि मंगलवार, 7 अक्टूबर को वीआईपी आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी पर जाने के समय जब एक आरक्षक उन्हें बुलाने उनके कमरे पर पहुंचा, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। कई बार आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद जब दरवाजा खोला गया, तो चौबे बिस्तर पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। आरक्षक ने पास जाकर देखा तो उनका शरीर ठंडा था। सूचना पर अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे और जांच के बाद उनकी मौत की पुष्टि की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 करोड़ की चोरी की अफवाह निकली फर्जी..कचरा उठाने वाले 3 नाबालिगों ने की थी वारदात, चोरी... सीपत; नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया, शादी का झांसा देकर करता रहा दैहिक शोषण..पुलिस ने आरोपी को दबोच... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से बिलासपुर के युवाओं में खुशी; बोले: पेपर लीक पर सरकार को पहले ही लेना ... बिलासपुर; स्कूटी में छिपाकर ले जा रहा था 90 पाव शराब, पुलिस ने दबोचा..16.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा और ... नीट पेपर लीक प्रोटेस्ट का बिलासपुर में भगवा ब्रिगेड ने जताया विरोध; छात्रों के साथ खड़े हैं, लेकिन ह... बिलासपुर पुलिस की ‘बीट’ अब होगी और मजबूत; 48 बाइक पर 24 घंटे गश्त..एसएसपी रजनेश सिंह ने हरी झंडी दिख... सिरगिट्टी में अड्डेबाजों पर पुलिस का शिकंजा; 6 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई..अशांति फैलाने और ... बिलासपुर निगम का पशु आश्रय स्थल बना मौत का घर; मोपका के पशु स्थल में मौतों का सिलसिला जारी..500 की क... बिलासपुर; पत्नी सहित 7 बच्चों को लेकर बिलासपुर के SSP कार्यालय में बैठ गया मजदूर परिवार; जमीन विवाद ... बिलासपुर में अब राशन लेने के लिए लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं..एटीएम से निकलेगा आपका राशन; खाद्य संचा...