Raftaar News Cg

BILASPUR DISTRICT: राजस्व पखवाड़ा के तहत 1 से 15 फरवरी तक शिविर का आयोजन…. बिटकुला में शिविर का निरीक्षण करने पहुंचे BSP COLLECTOR……??

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) राजस्व पखवाड़े के तहत 1 से 15 फरवरी तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी दौरान शिविर का आयोजन मंगलवार को ग्राम पंचायत बिटकुला में भी किया गया। जिसका निरीक्षण करने बिलासपुर जिलाधीश अवनीश शरण, मस्तुरी एसडीएम अमित सिन्हा व तहसीलदार सीपत डॉ. सिद्धि गवेल पहुंचे। जिसमें बड़ी संख्या में विभिन्न दस्तावेजों से संबंधित अपने काम पूरा कराने लोग पहुंचे। शिविरों में बी 1, पठन, अविवादित नामांकन, अविवादित बटवारा, अभिलेख अपडेट, सीमांकन, डायवर्सन जैसे काम कराए जा रहे हैं। बिटकुला में आयोजित शिविर में जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र सहित आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, वन अधिकार अधिमान्यता पत्र, नोनी सुरक्षा, किसान क्रेडिट कार्ड और महतारी वंदन योजना जैसी विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोंगो ने आवेदन दिए। शिविर के संबंध में ग्राम बिटकुला के सचिव भूपेंद्र यादव व सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र पाटनवार ने बताया कि राजस्व शिविर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगी थी, जिसमें लगभग 2000 हितग्राहियों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ पाने व पेंशन, राशनकार्ड और राजस्व से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए ग्रामीणों ने आवेदन दिया हैं, जिसका शीघ्र निराकरण संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाएगा। ग्रामीणो ने गांव में ही शिविर लगाकर राजस्व संबंधी विभिन्न आवेदनों पर उचित कार्रवाई के लिए शासन को धन्यवाद दिया। वहीं इस दौरान पटवारी अमर दहायत, सचिव भूपेंद्र यादव, सरपंच प्रतिनिधि देवेंद्र पाटनवार सहित शिक्षा, स्वास्थ्य, परियोजना व अन्य विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...