BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; इंस्टाग्राम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी मोहम्मद सद्दाम पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार..हिंदू देवी-देवताओं पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी, खबर पढ़कर जानिए पूरा मामला…….

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) इंस्टाग्राम पर हिन्दू देवी-देवताओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को आहत किया था। मामले की शुरुआत 20 जुलाई 2024 को तब हुई, जब बिलासपुर निवासी तामेश उर्फ तामेश्वर कश्यप ने तारबाहर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि इंस्टाग्राम यूज़र Mr.SAddam@sa.ddam01 द्वारा हिन्दू देवी-देवताओं पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस पोस्ट से हिन्दू समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर साइबर सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। जांच में सामने आया कि आरोपी मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल में छिपा है। पुलिस टीम को तुरंत वहां रवाना किया गया। पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची, तो वह मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी…..

मोहम्मद सद्दाम हुसैन पिता सज्जाद हुसैन उम्र 19 वर्ष निवासी मजलिसपुर थाना बरवान जिला मुर्शीदाबाद पश्चिम बंगाल।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...