Raftaar News Cg

एनटीपीसी सीपत के सौजन्य जाँजी में बॉलीवाल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन……!! बेहतर प्रदर्शन कर सीपत टीम ने जीता खिताब……??

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) एनटीपीसी सीपत के नैगम सामाजिक दायित्व के अंतर्गत मंगलवार को ग्राम जांजी में अन्तर ग्रामीण वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एनटीपीसी सीपत मुख्य महाप्रबंधक रमानाथ पुजारी, सीपत सरपंच राजेंद्र धीवर, जांजी सरपंच शिवनाथ रोहीदास, कौड़िया सरपंच धर्मेंद्र श्रीवास्तव, रलिया सरपंच एवं जांजी प्राचार्या की उपस्थिति में किया गया।

इस प्रतियोगिता में एनटीपीसी प्रभावित कुल आठ ग्रामों की टीमें जिसमें सीपत, रांक, देवरी, कर्रा, कौड़िया, जांजी, गतौरा और रलिया की टीम ने भाग लिया। प्रतियोगिता का पहला मैच सीपत और रांक के बीच खेला गया, जिसमें सीपत ने तीन सेट तक चले मुकाबले में रांक को हराया। इसी प्रकार जांजी, कर्रा एवं गतौरा ने अपने- अपने लीग मैच में जीत हासिल की। प्रतियोगिता का फ़ाइनल मुक़ाबला सीपत और जांजी के बीच खेला गया, जिसमें शानदार खेल का प्रदर्शन कर सीपत की टीम ने खिताब अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता के विजेता सीपत एवं उपविजेता जांजी टीम को ट्रॉफी, पदक एवं सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सीपत सरपंच राजेंद्र धीवर ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से अनुशासन और स्वच्छ प्रतिस्पर्धी वातावरण का निर्माण होता है। परियोजना प्रमुख रमानाथ पुजारी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीणों में छिपी प्रतिभा को उजागर करने का अवसर प्राप्त होता है। वहीं इस दौरान तकनीकी सेवा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक अभिजीत चटर्जी, प्रचालन एवं अनुरक्षण विभाग के महाप्रबंधक अनिल शंकर शरण ने भी खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर मानव संसाधन विभागाध्यक्ष जयप्रकाश सत्यकाम, मानव संसाधन विभाग उपमहाप्रबंधक विवेक चन्द्र, मानव संसाधन एवं हिंदी विभाग प्रबंधक प्रवीण रंजन भारती, सीएसआर वरिष्ठ प्रबंधक मोहन लाल यादव व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं ग्रामीणजनों ने उपस्थित रहकर इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
दुर्ग में प्रॉपर्टी डीलर पर जानलेवा हमला : सौरभ चंद्राकर का भांजा प्रखर और उसके साथी गिरफ्तार, 2 जुल... असम में भूपेश बघेल के काफिले पर पथराव : बोले- इन ताकतों से डरना नहीं है, गांधीवादी तरीके से लड़ने की... कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ...