BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; वीरता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक हैं महाराणा प्रताप: तोखन साहू…तखतपुर में महाराणा प्रताप जयंती समारोह का भव्य आयोजन, युवाओं को दी प्रेरणा लेने की सीख!

तखतपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर तखतपुर में आयोजित भव्य समारोह में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने महाराणा प्रताप के जीवन और संघर्ष को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया। अपने उद्बोधन में केंद्रीय मंत्री साहू ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के उन महान योद्धाओं में से एक हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता, आत्मसम्मान और मातृभूमि के प्रति अद्वितीय समर्पण का परिचय दिया। उन्होंने अत्यंत विषम परिस्थितियों में भी कभी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और जीवनभर मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्षरत रहे। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने प्रसिद्ध हल्दीघाटी युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि यह युद्ध केवल एक सैन्य टकराव नहीं था, बल्कि स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए अडिग संकल्प का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता और चेतक जैसे निष्ठावान घोड़े की गाथा आज भी हर भारतवासी के मन में देशभक्ति का ज्वार पैदा करती है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लें और अपने जीवन में साहस, सत्य, राष्ट्रधर्म और आत्मबल को अपनाएं। उन्होंने कहा, जो व्यक्ति सुख में अहंकार और संकट में भय से झुक जाते हैं, वे न तो सफल हो सकते हैं और न ही इतिहास में स्थान पा सकते हैं। समारोह में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, पूर्व विधायक राजू सिंह क्षत्रिय सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने महाराणा प्रताप के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और लोगों ने एक स्वर में महाराणा प्रताप के बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
VIDEO; बिलासपुर में महिला पर चाकू से हमला, CCTV में कैद वारदात...... बिलासपुर; नशा और हथियार तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार.....  खरसिया के मंगल कार्बन प्लांट में विस्फोट, 9 माह की बच्ची समेत 8 मजदूर झुलसे..... VIDEO; बिलासपुर में पैसे के लेनदेन विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक गंभीर घायल..... सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 110 लीटर महुआ शराब जप्त..... दिल दहला देने वाली वारदात, आपसी विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, फिर फांसी लगाकर दी जान.... VIDEO; कोटा थाना में रसूखदारों का हंगामा, CCTV में कैद घटना..... बिलासपुर; सोनसरी–मुकुंदपुर मार्ग को मिली मंजूरी, क्षेत्र को विकास की सौगात..... बिलासपुर; सरेआम चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार.... बिलासपुर; पुलिस की सटोरियों पर कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार....