Raftaar News Cg

कांग्रेस के जीतने पर घोटाले की पूर्ण गारंटी, धोखे और लूट की सरकार कांग्रेस सरकार… जहां कांग्रेस वहां घोटाला: नड्डा……!! भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे मस्तूरी, 10000 लोगों के बीच डॉ.बांधी के पक्ष मतदान की किये अपील, मिला पूर्ण समर्थन………??

मस्तूरी:- (प्रांशु क्षत्रिय) मस्तूरी विधानसभा के ग्राम चिल्हाटी में रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मस्तूरी भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी के पक्ष में वोट करने की अपील की। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा अपने एक दिवसीय चुनावी दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां, उन्होंने गौरेला पेंड्रा मरवाही सहित मस्तूरी में जनसभा की। मस्तूरी में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। नड्डा ने का कि जहां-जहां कांग्रेस होगी वहां-वहां लूट होगी, जहां बीजेपी की सरकार होगी वहां पर विकास होगा।

कांग्रेस के जीतने पर प्रदेश में घोटाले की गारंटी- नड्डा:-

मस्तुरी में रविवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चुनावी सभा को संबोधित किया। मस्तुरी विधानसभा प्रत्याशी डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी के पक्ष में वोट करने की अपील की। नड्डा ने बीजेपी के जीतने पर विकास की गारंटी और कांग्रेस के जीतने पर प्रदेश में घोटाले होने की गारंटी दी है।

हम ही छत्तीसगढ़ को सजाएंगे- जेपी नड्डा:-

जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा छत्तीसगढ़ भाजपा ने बनाया था और भाजपा ही छत्तीसगढ़ को सावरेगी। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का स्मरण किया। कार्यक्रम में नड्डा ने नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा की गई भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

महादेव एप में 500 करोड़ रुपये का हुआ घोटाला- नड्डा:-

जनसभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा को जिताओगे तो मोदी जी के द्वारा विकास की गारंटी है, छत्तीसगढ़ में विकास की गारंटी पक्की है और अगर बघेल को लेकर आए तो लूट की गारंटी भी पक्की है। बघेल सरकार में शराब, चावल, कोयला, गौठान, गोबर का घोटाला हुआ। महादेव एप में 500 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....