Raftaar News Cg

कांग्रेस प्रत्याशी लहरिया का प्रचार अभियान तेज, विपक्षी पार्टियों की उड़ी नींद (सीपत क्षेत्र में 3 नवंबर को चलेगा धुंआधार जनसंपर्क अभियान)

सीपत (हिमांशु गुप्ता/प्रांशु क्षत्रिय) :– चुनावी के नजदीक आते ही सीएम बघेल की योजनाओं को लेकर मस्तूरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दिलीप लहरिया का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज हो रहा है। वे आम जनता से मिलकर उनके हित मे किए गए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिना रहे है। जिससे लहरिया को जगह जगह अपार जनसमर्थन व आशीर्वाद मिल रहा है। इसी कड़ी में आज सीपत ब्लॉक कांग्रेस के गुड़ी एवं दर्राभांठा जोन के अंतर्गत कई ग्रामो में जाकर जनसम्पर्क किया जाएगा। बता दें कि श्री लहरिया सबसे पहले सुबह 9 बजे नरगोड़ा पहुंच वहां से जनसंपर्क की शुरुआत करेंगे। इसके बाद 10 बजे से ठरकपुर 11 बजे नवापारा 12 बजे गुड़ी 1 बजे कर्रा 2 बजे जांजी 3 बजे कौड़िया 4 बजे दवनडीह 5 बजे दर्राभांठा में जनसम्पर्क कर लोगों को कांग्रेस सरकार के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र धीवर ने अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क अभियान में उपस्थित रहने कहा है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...