BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; डोलोमाइट खदान के पास सिरकुचले शव से फैली सनसनी..युवक की हत्या की आशंका; पुलिस ने जांच तेज की!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) चकरभाठा थाना क्षेत्र के हिर्री माइंस इलाके में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। डोलोमाइट खदान के पास एक युवक का सिरकुचला शव बरामद हुआ है। खदान क्षेत्र में काम पर पहुंचे मजदूरों ने सबसे पहले शव को देखा और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि युवक का चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ है, जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो गया है। शव के पास किसी प्रकार के पहचान पत्र या दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिससे शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या कर शव को खदान के पास फेंका गया है, या फिर खदान क्षेत्र में ही उसकी हत्या की गई है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है और आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चकरभाठा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और सभी संभावित पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कांकेर में मासूम से दुष्कर्म मामले में बड़ा फैसला : 5 साल की बच्ची के दो दोषियों को उम्रकैद, मार्च म... रायपुर में बाढ़ का कहर : भाठागांव-चन्दनीडीह से 239 लोगों का रेस्क्यू; NDRF-SDRF की टीमें तैनात ऑपरेशन प्रहार; DJ लोड करने के लिए पिकअप में लगाए थे अतिरिक्त एंगल..बिल्हा पुलिस ने 2 वाहन किए जब्त! धमतरी में उफनते पुल पर कार बही : शीशा तोड़कर दो लोगों ने बचाई जान, कई इलाकों में जलभराव झीरम घाटी पर राहुल गांधी से मिले पीड़ित परिवार : भूपेश बघेल बोले- फैसले से नहीं मिला न्याय, आगे की क... बिलासपुर में अरपा नदी में नहाने गए 2 बच्चे लापता : गहरे पानी में बहने की आशंका, SDRF ने शुरू किया सर... बेमेतरा में ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की मौत : पिता-पुत्र समेत झुलसे थे 3, छठवें दिन इलाज के दौ... महासमुंद में उफनी महानदी का असर : पानी में घिरी शराब दुकान, दो सुरक्षाकर्मियों को किया गया रेस्क्यू डोंगरगढ़ में स्कूल की बदहाली पर भड़के ग्रामीण : भवन-शिक्षक की मांग को लेकर जड़ा ताला, प्रशासन को 1 म... सीपत; रात में जमीन पर सोई थीं दो बहनें, अचानक बिगड़ी तबीयत..13 साल की नीशू की मौत, छोटी बहन अस्पताल ...