Raftaar News Cg

मस्तूरी विधायक पर मस्तूरी की जनता का बढ़ रहा विश्वास, गतौरा में 43 ने थामा भाजपा का दामन….?? 

मस्तूरी:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के जयराम नगर गतौरा मण्डल के ग्राम गतौरा में बुधवार को विधायक बांधी के नेतृत्व में महिला समूह की महिलाओं सहित 43 अनुसूचित जाति वर्ग के लोग बीजेपी में शामिल हो गए। इस दौरान विधायक बांधी ने सभी को भाजपा का भगवा वस्त्र पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया और विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन में शामिल होने की बधाई दी।

विधायक बांधी ने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस शासन कल में भूपेश ने केवल जनता को ठगने का काम किया बिजली बिल आधा करने के नाम पर गांव से घंटो तक बिजली गोल रहती है गौठान की गाय सड़क पर है जिससे सड़कों पर दुर्घटनाएं बढ़ गई है प्रदेश में विकास कार्य रुक गए है सरपंचों को विकास के लिए समग्र विकास की राशि नहीं दी जा रही है ना ही 15वें वित्त का पैसा पंचायत को जारी किया गया है यही कारण है कि गांवो का विकास पूरी तरह रुक गया है
प्रदेश में आए दिन भ्रष्टाचार, बलात्कार, शराबखोरी, पुलिस के माध्यम से लोगों को परेशान करना, सट्टा, जुआ के केस बढ़ रहे हैं। जो माफिया बड़ी बड़ी मेट्रो सिटी में हुआ करते हैं वो माफिया अब छत्तीसगढ़ में दिख रहे हैं। पाकिस्तान मुर्दाबाद कहने पर लोगों की हत्या की जा रही है अपराधियों का यहां राज चल रहा है। कोयला चोरी इन सब से पूरे छत्तीसगढ़ की जनता त्रस्त है। जनता ही नहीं अब कांग्रेस के कार्यकर्ता भी इससे त्रस्त हो गए हैं। जो कांग्रेसी दलाल प्रवृत्ति के हैं वो बढ़िया हैं, लेकिन जिनके मन में पार्टी के प्रति भावना था। जिनके मन में छत्तीसगढ़ और अपने क्षेत्र के प्रति भावना थी। वो टूट चुकी है और उसका प्रतिफल दिख रहा है कि वो लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

इस दौरान महिला समूह की महिलाओं ने कहा कि बीजेपी केंद्र की भाजपा सरकार जन हितैशी योजनाएं चला रही है। उसका लाभ सभी जनता को समान रूप से मिल हा है। लेकिन भूपेश सरकार ने हमारे आवास का अधिकार रोक लिया है इस बार झूठ बोलने वाली भूपेश सरकार को बदल देगे । मस्तूरी विधायक डॉक्टर बांधी के संदर्भ में महिलाओं ने कहा कि हमारे विधायक जानकर और अनुभवी होने के साथ साथ चिकित्सक भी हैं उनके ज्ञान का लाभ हमेशा जनता को मिलता है और क्षेत्रवासियों के दुख दर्द में हमेशा शामिल होते है । हमें खुशी है की आज हम भाजपा में जुड़ गए है। कार्यक्रम के दौरान विधायक डॉ. बांधी समेत जयरामनगर गतौरा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता:-

शिव खाडे ,सत्य प्रकाश आनंद, संजय सिन्हा सुमेध खांडे, गजानंद कांत, परमानंद कुर्रे, संतोष चंदन, तीजऊ सिन्हा ,बसंत बंजारे, दूज राम सिन्हा , धनी राम अनंत, संतराम कांत जितेंद्र गेंडले, सकून राम, संतोष कांत, परदेसी मधुकर, गैस बाई खांडे, सोनी सिन्हा ,सोन दास, विकास मधुकर, बबलू सिन्हा , धरमप्रकाश सोनी, नरेंद्र मधुकर ,राम लाल,महावीर कुर्रे, ललित करियारे, लखन राय ,अभिमन्यु , राजकुमारी आनंद, हरिश्चंद्र कुर्रे, शिवकुमार कुर्रे, अशोक कुर्रे, राधेश्याम गेंदले, बुधराम रात्रे ,सुख मोहन आकाश रात्रे ,दिनेश कुर्रे, सीताराम मनहर, राम अंजोर मनहर ,रघुवीर बंजारे ,सनी डहरिया ,संतोष कुर्रे ,रमेश आनंद शामिल भाजपा में शामिल हुए।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
नोटिस देने पहुंचे पंचायत सचिव पर हमला: प्रधानमंत्री आवास योजना के नोटिस पर भड़का युवक ने सचिव, आरोपी... बिलासपुर में ऑटो चालकों पर सख्ती: 2 दिन में 200 पर कार्रवाई, यूनिफॉर्म अनिवार्य! बिलासपुर; फाइल गुम होने पर युवक का अनोखा विरोध..अधिकारी के समाने बादाम फेंककर जताई नाराजगी, विडियो व... जूना बिलासपुर में पान ठेला पर मारपीट: मामूली विवाद में हमला, युवक कोमा में...आरोपी गिरफ्तार! अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश: सीसीटीवी और साइबर टीम की मदद से मिली बड़ी सफलता; 2.30 लाख का माल ... बाल भारती पब्लिक स्कूल सीपत में बिलासपुर कलेक्ट संजय अग्रवाल ने दिया करियर मार्गदर्शन! सीपत के अक्षत गुप्ता ने 10वीं CBSE में 94% अंक हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान..बाल भारती पब्लिक स्कू... बिलासपुर; विद्युत पोल में लगी भीषण आग, छोटी चिंगारी बनी बड़ा खतरा! जमीन विवाद में दखल देना पड़ा महंगा; क्रेन चालक को धमकाने पहुंचा बदमाश गिरफ्तार! जमीन विवाद में महिला की मौत: 6 आरोपी गिरफ्तार!