सीपत प्रेस क्लब एवं सीपत वन मंडल के संयुक्त तत्वाधान में हुआ वृक्षारोपण….. वृक्षारोपण कर सुरक्षा की बच्चों को दी गई जिम्मेदारी…..??

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) सीपत प्रेस क्लब एवं वन विभाग मंडल सीपत परिक्षेत्र के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम लिटिल लर्नर पब्लिक स्कूल सीपत में रखा गया।


जिसमें मुख्य रूप से अतिथि के रूप में एसडीएम मस्तूरी बजरंग सिंह वर्मा, तहसीलदार सीपत डॉ.सिद्धि गवेल, थाना प्रभारी सीपत नरेश चौहान, पटवारी भुवनेश्वर पटेल, डिप्टी रेंजर अजय बेन पटेल, लिटिल लर्नस पब्लिक स्कूल प्रबंध संचालक आनंद डोरस, प्राचार्या शिखा पाल उपस्थित रहे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, प्रेस क्लब सीपत के पदाधिकारियों एवं वन विभाग मंडल सीपत के कर्मचारियों द्वारा स्कूल परिसर में ट्री गार्ड सहित फलदार एवं छायादार वृक्ष लगाया गया और बच्चों को लगाए गये वृक्ष की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपते हुए, बच्चों को एक-एक आम, बिही, नीम सहित फलदार एवं छायादार वृक्ष का वितरण किया गया।



इस दौरान एसडीएम मस्तूरी बजरंग सिंह वर्मा, तहसीलदार सिद्धि गवेल एवं थाना प्रभारी नरेश चौहान ने संयुक्त रूप से कहा कि वृक्षारोपण न केवल कार्यक्रम में बल्कि हमें खुद में एक वृक्ष लगाने का जज्बा होना चाहिए, वृक्षारोपण करने की भावना हर किसी के मन में लाने के लिए हमें जन्मदिन सहित विभिन्न शुभ अवसरों में एक वृक्ष भेंट करना चाहिए और लोगों को उस वृक्ष के महत्व के बारे में बताना चाहिए, ताकि वृक्ष लगाने की विचारधारा से सभी जुड़ते जाए, जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित एवं संतुलित बना रहे।

कार्यक्रम का संचालन सीपत प्रेस क्लब गृह निर्माण समिति के अध्यक्ष रियाज अशरफी एवं आभार प्रदर्शन प्राचार्या शिखा पाल ने की। इस दौरान सीपत प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, गृह निर्माण समिति अध्यक्ष रियाज अशरफी, संरक्षक हिमांशु गुप्ता, हरीश गुप्ता, उपाध्यक्ष कासिम अंसारी, चंद्राप्रकाश गुप्ता, धर्मेंद्र पांडेय, कार्यकारिणी सदस्य कोमल पाटनवार, सतीश यादव व प्रांशु क्षत्रिय सहित वन विभाग मंडल सीपत के कर्मचारी, स्कूल स्टाफ सहित छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।




