BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

बिलासपुर; धोखाधड़ी कर विवाह रचाने वाले आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार, मैरिज ब्यूरो की आड़ में चल रही थी साजिश..पढ़िए पूरी खबर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) थाना सकरी पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर धोखाधड़ी कर विवाह रचाने के मामले में एक दंपति को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में से एक महिला मैरिज ब्यूरो संचालिका है, जिसने अपने ही पति से एक अन्य महिला की शादी करवा दी थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया ने 29 मई 2025 को थाना सकरी में उपस्थित होकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि वह वर्तमान में विनोबा नगर, बिलासपुर में किराये के मकान में रहकर ब्यूटी पार्लर का संचालन करती है। वर्ष 2024 में उसके परिजनों ने उसकी शादी हेतु गुरुघासीदास ग्रुप में प्रोफाइल डाली थी। इसके बाद सतनाम मैरिज ब्यूरो, बिलासपुर की संचालिका चित्रा कुमारी ने संपर्क किया और एक युवक संजय कुमार भारुखेड़ा का प्रोफाइल दिखाया। चित्रा ने बताया कि संजय मूलतः पठारीकापा, जिला मुंगेली का निवासी है और वर्तमान में हरियाणा के नवोदय विद्यालय में शिक्षक है, जहाँ वह अपने परिवार के साथ रहता है। इस जानकारी पर विश्वास कर प्रार्थिया के परिजनों ने संजय कुमार से उसका विवाह दिनांक 14 दिसंबर 2024 को गिरौदपुरी धाम में सतनामी समाज के रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया। विवाह के पश्चात प्रार्थिया संजय के साथ हरियाणा चली गई, जहाँ वे संजय के परिवार के साथ रहने लगे। कुछ समय बाद प्रार्थिया को पता चला कि संजय पहले से शादीशुदा है और उसका एक बेटा भी है। पूछने पर संजय के परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी उसे छोड़कर कई वर्ष पूर्व किसी और के साथ चली गई है। इसके बाद दोनों बिलासपुर लौट आए और विनोबा नगर में रहने लगे। संजय बेरोजगार था, इस दौरान प्रार्थिया ने ब्यूटी पार्लर का काम फिर से शुरू किया। संजय की संदिग्ध गतिविधियों से शंका होने पर प्रार्थिया ने उसका मोबाइल फोन जांचा। चौंकाने वाली बात सामने आई कि मैरिज ब्यूरो की संचालिका चित्रा कुमारी ही संजय कुमार की पत्नी है। यानी दोनों पति-पत्नी ने मिलकर साजिश रचते हुए प्रार्थिया को धोखे में रखकर विवाह कराया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य के नेतृत्व में एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को अमेरी से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी……

01. संजय कुमार चौधरी पिता कृष्ण कुमार उम्र 34 वर्ष निवासी भारूखेडा थाना चोटाला जिला सिरसा, हरियाणा

02. चित्रा कुमार पति संजय कुमार चौधरी उम्र 28 वर्ष निवासी भारूखेडा थाना चोटाला जिला सिरसा हरियाणा, हाल मुकाम अमेरी थाना सकरी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...