ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

साले ने दोस्त के साथ मिलकर जीजा पर किया जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार!

रायपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) गंज थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही जीजा पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 4 अप्रैल 2026 को कलिंग नगर गुढ़ियारी निवासी सुमित्रा दीप (30) ने थाना गंज में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनके पति रवि दीप अपने परिचित गौरव सोना के साथ गंजपारा स्थित देशी शराब दुकान के पास खड़े थे। इसी दौरान आरोपी बाबू मराठी (रिश्ते में साला) अपने साथी आयुष गुप्ता के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ समय पूर्व रवि दीप द्वारा आरोपी बाबू मराठी की मां के साथ मारपीट की गई थी, जिसकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। इसी बात को लेकर आरोपी आक्रोशित था और मौके पर बहस बढ़ते-बढ़ते झगड़े में बदल गई। विवाद के दौरान बाबू मराठी ने अपने पास रखी कैंची से रवि दीप पर हमला कर दिया, जिससे उनके सीने और जांघ में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद गौरव सोना ने बीच-बचाव किया और घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की रिपोर्ट पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 93/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 296, 115(2), 351(2) एवं 109(3)(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बेलतरा के गांवों को 18.67 करोड़ की सौगात..सड़क-स्वास्थ्य से लेकर जनसुविधाओं तक विकास कार्यों को मिली... गणेश विसर्जन पर बदलेगा बिलासपुर का ट्रैफिक प्लान, कई रास्तों पर नो-एंट्री; पचरी घाट और छठ घाट में हो... दक्षिण छत्तीसगढ़ के दूरस्थ इलाके तक पहुंची रेल पटरी; ताड़ोकी से रावघाट तक ट्रैक तैयार...17.5 किमी के... बिलासपुर में बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को डसा जहरीला सांप; इलाज से पहले मौत..घर में घुसे सांप... तलवार लहराकर गांव में फैला रहा था दहशत; सीपत पुलिस ने निगरानी बदमाश को दबोचा..आर्म्स एक्ट के तहत कार... बिलासपुर में घर के बाहर खड़ी बाइक पर चोरों की नजर, रात में पार कर दी प्लेटिना..सीसीटीवी नहीं, मुखबिर... नया रायपुर में बड़ा हादसा टला : मंत्रालय की चलती बस में अचानक लगी आग, 30 से ज्यादा कर्मचारी थे सवार सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp से पैसों की मांग : 56-60 हजार रुपये भेजने के मैसेज से मचा हड़कंप ACB अफसर बनकर घर में घुसे बदमाश : गोली मारने की धमकी देकर लाखों का सामान लेकर हुए रफूचक्कर, आरोपी गि... छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ : सिद्धार्थ शंभू बने सह-प्रभारी, नितिन नबीन के बाद संगठ...