Raftaar News Cg
राष्ट्रीय महासचिव बनने के पश्चात कोको पाढ़ी के बिलासपुर आगमन पर राजू सूर्यवंशी के नेतृत्व में गुलदस्ता और छाया चित्र भेंट कर हुआ स्वागत….??

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद कोको पाढ़ी का बुधवार को राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद प्रथम बिलासपुर आगमन हुआ। इस दौरान बिलासपुर ग्रामीण जिला युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राजू सूर्यवंशी के नेतृत्व में गुलदस्ता और छाया चित्र भेट कर स्वागत किया गया।

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव ने राजू सूर्यवंशी की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। स्वागत उत्सव के दौरान गुलशन पैगोर, अमन सूरज, निखिल विजय, रविशंकर सूर्या, ऋषभ कांत विजय, विश्वजीत विजय, क्रांति सक्सेना, पदुम दवे, नीलकमल, नवनीत डोंगरे, इंद्रपाल, भुनेश्वर, संदीप विजय, विमल सहित युवा कांग्रेस के कार्यकता उपस्थित रहे।
YOUTUBE RAFTAAR NEWS
