Raftaar News Cg

भाजयुमो सीपत मंडल के कार्यकर्ता नव मतदाताओं को अभिनंदन पत्र के माध्यम से कर रहे जागरूक…..!! पार्टी की विचारधाराओं से अवगत करा.. आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष मत देने की कर रहे अपील…..??

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) प्रदेश एवं जिला युवा मोर्चा के निर्देशानुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा सीपत मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा नव मतदाताओं को अभिनंदन पत्र के माध्यम से जागरूक किया जा रहा हैं। इस अभियान के अंतर्गत सीपत मंडल के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजयुमो मस्तूरी विधानसभा प्रभारी नीलेश गुप्ता एवं भाजयुमों मंडल अध्यक्ष तुषार चंद्राकर के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर फर्स्ट वोट की अहमियत व महत्व के बारे में जानकारी दे हैं और वही भारतीय जनता पार्टी के विचारधाराओं से युवाओं को अवगत कराकर अपना फर्स्ट वोट आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में डालने की अपील कर रहे हैं।

इस दौरान भाजयुमों प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुष्पेंद्र दास महंत एवं भाजयुमो सीपत मंडल अध्यक्ष तुषार चंद्राकर ने बताया की प्रदेश एवं जिला युवा मोर्चा के निर्देश पर हम सीपत भाजयुमो के कार्यकर्ता मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम के तहत नव मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार द्वारा युवाओं को मजबूत करने चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आगामी चुनाव में अपने मत का प्रयोग भाजपा के पक्ष में करने की अपील कर रहे हैं और राज्य की कांग्रेस सरकार ने जिस तरह युवाओ से झूठे वादे कर सत्ता प्राप्त कर युवाओं के साथ छलावा किया है, उसकी भी जानकारी नव मतदाताओं को देकर अभिनंदन पत्र देकर सम्मान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि नव मतदाता संपर्क अभियान के तहत सीपत मंडल के कार्यकर्ताओं ने दो दिनों के भीतर धनिया, परसाही तथा दर्राभाठा के युवाओं का अभिनंदन पत्र भरने का कार्य कर लिया हैं और यह अभिनंदन पत्र भरकर नव मतदाताओं को सम्मान करने का कार्य पुरे मंडल क्षेत्र में खत्म होने तक जारी रहेगा।

शुक्रवार एवं शनिवार को नव मतदाताओं को अभिनंदन पत्र देकर सम्मान करने के दौरान भाजयुमों प्रदेश कार्यकरणीय सदस्य पुष्पेंद्र दास महंत, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष तुषार चंद्राकर, महामंत्री ललित यादव एवं दिनेश विजय, महेंद्र पाटनवार, जयशंकर साहू, ओम पाटनवार, राहुल पाटनवार, यश साहू, राजीवरत्न चंद्राकर, शिवरत्न चंद्राकर, कन्हैया चंद्राकर व पिंकू कश्यप सहित भाजयुमो सीपत मंडल के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....