Raftaar News Cg

मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही, 80% से ज्यादा नल की टोटी पड़ी हैं सूखी….!! 25 को भाजपा करेगी धरना आंदोलन और एसडीएम कार्यालय का घेराव, कोर कमेटी की बैठक हुई संपन्न…..?? 

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) भाजपा ने मस्तूरी विधानसभा में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन योजना में सरकार द्वारा रोड़े अटकाने और योजना का लाभ आम जनता को नहीं दिए जाने पर विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई है। इसी तारम्य में भाजपा जिला कार्यालय में मस्तूरी विधानसभा कोर कमेटी की बैठक हुई, जिसमें 25 जुलाई को धरना आंदोलन और मस्तूरी एसडीएम कार्यालय के घेराव को लेकर सहमति बनी।

मस्तूरी विधानसभा के विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा की केंद्र ने करोड़ों की लागत से हर घर पानी पहुंचाने के दृष्टिकोण से जल जीवन मिशन योजना शुरू की है, लेकिन कांग्रेस सरकार के गलत प्रबंधन के चलते क्षेत्र में लगाए गए 80% से ज्यादा नल की टोटी सूखी पड़ी है। बार-बार रोड को खोद दिया जा रहा है, पानी की लाइनें आधी अधूरी बिछी है, गलत प्रबंधन और ठेकेदारों की मनमानी से लोगों को जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने राज्य में पूरे पेयजल व्यव्स्था को ठप कर दिया है।

रामदेव कुमावत ने कहा छत्तीसगढ़ पहला ऐसा राज्य होगा, जहां बिना पानी के ही घरों में सूखे नल खड़े कर दिए गए। जब पेयजल योजना ही नहीं बनाई गई तो पानी का इंतजाम कैसे होगा, इस सवाल का कोई जवाब कांग्रेस के पास नहीं है।

कोर कमेटी संयोजक बी.पी.सिंह ने कहा कि नल जल जीवन मिशन योजना के नाम पर कांग्रेसी नेता भ्रष्टाचार कर रहे है और अपने लोगों को उपकृत करने का काम किया जा रहा है, ठेकेदार को खुली छूट दी गई है, वह मनमर्जी तरीके से जल जीवन मिशन का काम कर रहे हैं, जनता की परेशानियों से उन्हें कोई लेना देना नही है।

मस्तूरी में जल जीवन मिशन के कार्यो को लेकर भाजपा मस्तूरी विधानसभा में 25 जुलाई को दोपहर 1 बजे जोंधरा चौक पर धरना प्रदर्शन करेगी, इस दौरान एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर विरोध प्रकट करेगी। कोर ग्रुप की बैठक में मुख्य रूप से मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा बी.पी. सिंह, जिला मंत्री एस कुमार मनहर, अनूसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रकाश सूर्या, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र राठौर, विजय अंचल, राजकुमार साहू, राज्यवर्धन कौशिक सहित भाजपा नेता उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....