BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर; लोकतंत्र सेनानी सुरेंद्र मोहन को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई..तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानी एवं मीसाबंदी सुरेंद्र मोहन ढोड़ी का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे ढोड़ी को शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। उनका अंतिम संस्कार दयालबंद स्थित मधुबन मुक्तिधाम में किया गया। समता विहार कॉलोनी टिकरापारा निवासी सुरेंद्र मोहन ढोड़ी वर्ष 1975 के आपातकाल के दौरान मीसा के तहत जेल गए थे। लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए उनके संघर्ष को देखते हुए राज्य शासन ने उन्हें लोकतंत्र सेनानी का दर्जा दिया था। निधन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। छत्तीसगढ़ सरकार की नीति के अनुरूप उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर अंतिम यात्रा निकाली गई। मधुबन मुक्तिधाम में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया। मृतक की पुत्री आकांक्षा तलेजा ने बताया कि उनके पिता ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया था और सरकार द्वारा दिया गया यह सम्मान पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने लोकतंत्र सेनानियों और मीसाबंदियों के निधन पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की व्यवस्था लागू की है। इसके तहत सम्मान निधि सहित अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। बिलासपुर जिले में इससे पहले भी कई लोकतंत्र सेनानियों को इसी प्रकार राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जा चुकी है। अंतिम संस्कार कार्यक्रम के अवसर पर बिलासपुर एसडीएम मनीष साहू, सीएसपी गगन कुमार, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी देवेश राठौर सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी–कर्मचारी उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....