Raftaar News Cg

जेपी वर्मा कॉलेज के खेल मैदान के बाउंड्री वॉल को असामाजिक तत्वों, जमीन दलालों द्वारा तोड़ने का आरोप….!! आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, सोमवार को आशीर्वाद पैनल पहुंचेंगे कलेक्ट्रेट….??

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) जेपी वर्मा शासकीय कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एस.एल. निराला व शिक्षक आज सिविल लाइन थाना पहुंचे और वहां पर उन्होंने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात लोगों के द्वारा कॉलेज परिसर से लगे खेल मैदान के बाउंड्री वॉल को तोड़ दिया गया है, बाउंड्री वॉल तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर सिविल लाइन थाना पहुंचे। आशीर्वाद पैनल के प्रमुख आसिफ खान व छात्र-छात्राओं को इस बात की जानकारी हुई कि लगातार जिस खेल मैदान को बचाने के लिए कलेक्टर एसडीएम को शिकायत पत्र और ज्ञापन सौंप रहे थे, उसकी बाउंड्री वॉल को अज्ञात, असामाजिक तत्व व जमीन दलालों के द्वारा आधी रात को गुपचुप तरीके से तोड़ दिया गया है।

https://youtu.be/vWMloe5n7-w

आशीर्वाद पैनल के प्रमुख आसिफ खान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने मिलकर उस दीवाल को, फिर से जोड़ने का कार्य किया। आशीर्वाद पैनल प्रमुख ने सभी छात्र-छात्राओं को इसका आभार व्यक्त किया है और कड़ी निंदा की है कि जिन लोगों ने इस बाउंड्री वॉल को तोड़ा है, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इसकी जांच भी होनी चाहिए कि कौन-कौन लोग इसमें शामिल है, दरअसल ये खेल मैदान को बचाने के लिए आशीर्वाद पैनल लगातार संघर्ष करता रहा है। इसी कड़ी में बड़ी संख्या में आशीर्वाद पैनल के तत्वधान में सोमवार को कलेक्टर ऑफिस का घेराव किया जाएगा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की जाएगी। गुपचुप तरीके से आधी रात में खेल मैदान के बाउंड्री वॉल को असामाजिक तत्व व जमीन दलालों के द्वारा तोड़ दिया गया है, आशीर्वाद पैनल प्रमुख का कहना है क्योंकि यह छात्र-छात्राओं के हित के विषय से जुड़ा हुआ है, इसलिए आशीर्वाद पैनल इसमें लगातार संघर्ष करते रहेगी और विरोध करते रहेगी, इस खेल मैदान को बचाने के लिए, उन्होंने समस्त छात्र-छात्राओं से अपील की है कि सोमवार को बड़ी से बड़ी संख्या में कलेक्टर ऑफिस पहुंचे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....