BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

अखिल भारतीय अघरिया समाज का वार्षिक सम्मेलन संपन्न, होली मिलन के साथ सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा..जिला अध्यक्ष ने सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार, प्रदेश महामंत्री ने शौचालय निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) अखिल भारतीय अघरिया समाज का वार्षिक सम्मेलन रविवार 15 मार्च 2026 को आयोजित किया गया। सुबह 11 बजे शुरू हुए इस सम्मेलन में समाज के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान होली मिलन, वार्षिक आय-व्यय का प्रस्तुतिकरण और विवाह योग्य युवक-युवतियों के संबंध में चर्चा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला पंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी थे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रप्रकाश सुर्या (प्रदेश महामंत्री अ.जा.) एवं जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि बिलासपुर उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा केंद्रीय समिति रायगढ़ की सहसंयोजक तारेश्वरी नायक, शशि पटेल और सीता पटेल भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अघरिया समाज के अध्यक्ष कुशल प्रसाद पटेल ने की। सम्मेलन में केंद्रीय समिति, ग्रामीण इकाई और विभिन्न परीक्षेत्रों के अध्यक्ष, ग्राम प्रमुख और समाज के संरक्षक सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की गईं। चंद्रप्रकाश सुर्या ने नवागांव में शौचालय निर्माण के लिए राशि देने की घोषणा की, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने सामुदायिक भवन के जीर्णोद्धार के लिए आर्थिक सहयोग देने का ऐलान किया। सम्मेलन में पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी भी शामिल हुए। उन्होंने समाजजनों को संबोधित करते हुए एकजुट होकर समाज के विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया और सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों में जागेंद्र कश्यप (जिला पंचायत सभापति प्रतिनिधि), श्यामलाल पटेल (मंडल महामंत्री), भास्कर पटेल (जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य), परदेसी जगत, विनोद शर्मा, रामपाल पटेल, हर्ष केडिया और हिरेंद्र पटेल (युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जयरामनगर-गतौरा मंडल) भी मौजूद रहे। इसके साथ ही समाज के प्रमुख पदाधिकारियों में सतीराम पटेल (अखिल भारतीय अघरिया समाज वरिष्ठ उपाध्यक्ष), परमेश्वर पटेल, बृजमोहन पटेल, तीरिथ पटेल, मुरलीधर पटेल, गोपीनाथ पटेल, रामप्रसाद पटेल, संजय पटेल और प्रतीक पटेल सहित बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समाज के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों और उपस्थित समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर; बाल संप्रेक्षण गृह में चौकीदार की हत्या के बाद चार बाल अपचारी फरार..सर्च डॉग ने कोरबा-रायग... राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बिलासपुर में कांग्रेस का हल्ला बोल; रैली निकालकर निष्पक्ष जांच की मांग! बिलासपुर; कोटा में पिकनिक की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं; औरापानी जलाशय में डूबने से युवक की मौत... बिलासपुर; बेलतरा को 1.12 करोड़ की विकास सौगात; मंगला मुक्तिधाम के सौंदर्यीकरण समेत 11 विकास कार्यों ... बिलासपुर के व्यापार विहार में GST और पर्यावरण विभाग की संयुक्त दबिश; स्क्रैप से भरी 407 जब्त..बिल-दस... रतनपुर में मछली चोरी की रंजिश में चौकीदार की हत्या..24 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर के हाईवे पर ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह बेनकाब .200 लीटर चोरी का डीज... करगी रोड रेलवे स्टेशन पर बड़ा रेल हादसा टला; मालगाड़ी के तीन डिब्बे बेपटरी..नीचे फंसा मिला जेसीबी का... बिलासपुर; खाद, सड़क, पानी और बिजली को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल..बिल्हा में एसडीएम कार्यालय का घेरा... बिलासपुर; नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सुरक्षा गार्ड मृत मिला..हाथ-पैर बंधे होने का आरोप, ह...