ChhattisgarhRaftaar News Cg

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को रौंदा; दंपती और बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती!

कोरबा: (प्रांशु क्षत्रिय) कोरबा जिले में बुधवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक परिवार गंभीर हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में दंपती और उनके बच्चे घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ट्रामा वार्ड में भर्ती कराया गया है। घटना पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम उड़ता के पास की है। मिली जानकारी के अनुसार, कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम धंवाईपुर निवासी सूरज रोहीदास अपनी पत्नी बबली रोहीदास, तीन बच्चों और एक रिश्तेदार काजल के साथ बाइक से निकले थे। बताया जा रहा है कि वे बच्चों का इलाज कराने और राशन लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सूरज और बबली रोहीदास को गंभीर चोटें आईं, जबकि काजल को मामूली चोटें लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ट्रामा वार्ड में रेफर कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इधर, हादसे के बाद परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी और मौके पर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक की तस्वीरें व वीडियो भी बनाए, लेकिन पुलिसकर्मी ने ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से इनकार कर दिया। परिजनों के मुताबिक घटनास्थल पर बच्चों की चप्पलें और ट्रक के पहिए में खून के निशान भी मिले थे, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई थी। इसके बावजूद पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने से परिजनों में नाराजगी और संशय की स्थिति बनी हुई है। बताया जा रहा है कि सूरज और बबली रोहीदास दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे में दोनों के गंभीर रूप से घायल होने के कारण अब बच्चों की देखभाल और परिवार की आजीविका को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....