Raftaar News Cg

बुधवारी बाजार में भीषण आग को लेकर आम आदमी पार्टी ने डीआरएम को सौंपा ज्ञापन… 

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) बुधवारी बाजार में एक भीषण आग ने लगभग 84 सब्जी बेचने वाले गरीब लोगों की दुकानों को जलाकर राख कर दिया है। इस दुर्घटना के चलते इन गरीब व्यापारियों को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। इस मामले को लेकर, बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ. उज्वला कराड़े के नेतृत्व में घटनास्थल पर जाकर हालात का जायजा लिया है।

दुकानदारों से बातचीत की। दुकानदारों ने बताया कि पहले भी इसी इलाके में आग लग चुकी है, लेकिन उन्हें किसी भी मदद नहीं मिली है। इन सब बातों को लेकर आम आदमी पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव उज्वला कराड़े ने गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर बुधवारी बाजार आग से पीड़ित व्यापारियों को राहत प्रदान करने की मांग की डीआरएम को सौंपे ज्ञापन में उन्होंने नुकसान का मुआवजा दिए जाने, सफाई की व्यवस्था मंडी प्रोफाइल शीट ,पीने के पानी की व्यवस्था को सुनिश्चित करने, स्थायी दुकान की व्यवस्था को सुधारने, बिजली की व्यवस्था को सुनिश्चित करने, भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए समुचित व्यवस्था व बाजार में शौचालय का निर्माण व मौजूदा शौचालय के साफ सफाई की मांग की है।

पहले भी हो चुकी इस तरह की घटनाएं:-

डॉ उज्ज्वला कराड़े ने बताया कि बुधवारी में आग की यह पहली घटना नहीं है सितंबर 2020 मे भी इस तरह की घटनाएं बुधवारी में घट चुकी हैं 2020 में 20 से अधिक दुकानें व मछली मार्केट को काफी नुकसान पहुंचा था ।

डॉ उज्वला ने पूरे मामले की जांच करने सहित व्यापारियों के हितों का ध्यान रखते हुए उन्हें जल्द राहत पहुंचाने की बात अपने ज्ञापन पत्र में कही है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ. उज्ज्वला कराड़े, लोकसभा अध्यक्ष सुरेश दिवाकर, ज़िला सचिव प्रमोद पटेल, सब्ज़ी मंडी अध्यक्ष राजु सोनकर, प्रदेश संयुक्त सचिव ओबीसी विंग गोपाल यादव, ब्लॉक अध्यक्ष एस के गोयल, ज़िला उपाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ देवेंद्र कुर्रे, मीडिया प्रभारी इरफ़ान सिद्दीक़, ज़िला उपाध्यक्ष ग़ुलाम गौस, वार्ड अध्यक्ष नूरुल हुदा, वार्ड अध्यक्ष आज़म मिर्ज़ा व सब्ज़ी मंडी के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड... चाकू कांड के बाद एनटीपीसी सीपत में मजदूरों का हल्लाबोल; सुरक्षा की मांग को लेकर हजारों मजदूरों ने स्... सीपत; स्टे ऑर्डर के बावजूद निर्माण जारी..तहसीलदार के आदेश की अनदेखी, आदिवासी परिवार ने लगाया जमीन पर... NTPC में नौकरी लगवाने का झांसा; 5 युवकों से लाखों की ठगी..आरोपी गिरफ्तार! बिलासपुर; जूडियो शोरूम चोरी का खुलासा, 4.83 लाख की रकम समेत दो आरोपी गिरफ्तार.....