Raftaar News Cg

कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में मिली जीत का नवाडीह चौक पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न….! लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में ही मतदान करेगी जनता: राजेंद्र…..? 

हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दिए बधाई:—————-

सीपत: (प्रांशु क्षत्रिय) कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनाव का परिणाम शनिवार को आया, जिसमें कांग्रेस पार्टी को जीत मिली। चुनाव में मिली जीत को लेकर मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में बड़े उत्साह का लहर है, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जीत की खबर मिलते ही सीपत के नवाडीह चौक पर बजरंगबली की फोटो लेकर उनके जयघोष के साथ आतिशबाजी के साथ गुलाल लगाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गले मिलकर जीत की बधाई दिये और वही नवाडीह चौक पर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना भी किए।

विधानसभा चुनाव में मिली जीत को लेकर मछुआ कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र धीवर व कांग्रेस नेता मनोज खरे ने कहा कि कर्नाटक में निर्णायक बहुमत मिलने के बाद हमारी पार्टी वहां सरकार बनाने जा रही है। भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान बजरंगबली का नारा लगाया था। बजरंगबली ने उन्हें सबक सिखाया और राहुल गांधी को अपना आशीर्वाद दिया। हमने पूरी ताकत से कर्नाटक चुनाव लड़ा और हम राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की लड़ाई के लिए तैयार हैं। जनता ने कर्नाटक चुनाव के जरिये संदेश दे दिया है कि वे अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में ही मतदान करने जा रही है।

नवाडीह चौक पर जीत का जश्न मनाने के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में वरिष्ठ कांग्रेस नेता दुबे सिंह कश्यप, विजय गुप्ता, प्रमिल दास मानिकपुरी, राजू सूर्यवंशी, वीरू यादव, दिलीप वर्मा, वीरेंद्र लैहर्षण, द्रव्येश गुप्ता, भोज यादव, विनोद यादव, विनोद साहू, रामेश्वर धीवर, बीरू यादव, वृंदा सूर्यवंशी, फैज़ अली खान, अर्जुन साहू, टीकाराम श्रीवास, लक्ष्मी साहू, वीरेंद्र सूर्या, गौतम खरे, देवेंद्र सुनहरे, ऋषभकांत विजय, गुलशन पैगोर, अमन, प्रीतम भार्गव, क्रांति सक्सेना, इंद्रपाल, निखिल, सुरेश सोनझरी एवं बिट्टू नीरज सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में युवक की बेरहमी से हत्या : चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, बाईपास के पास फेंका शव, एक संदिग्ध... कांकेर में नक्सली डंप की 20 लाख की नकदी को लेकर बवाल : दो तत्कालीन DSP पर रकम बांटने का आरोप, जांच र... गणेश विसर्जन पर रायपुर में शराब दुकान-बार बंद : शाम 4 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब, कलेक्टर ने जारी क... बाढ़ से फसल नुकसान पर CM साय का बड़ा ऐलान : सर्वे के बाद किसानों को मिलेगा मुआवजा, 4 अक्टूबर से सिंग... जमशेदपुर गोलीकांड के 4 आरोपी अंबिकापुर में गिरफ्तार : वारदात के बाद आर्टिगा से भागे थे, झारखंड पुलिस... बिलासपुर के धार्मिक नगरी में तेज आवाज डीजे बजाना पड़ा भारी..पुलिस ने माजदा समेत डीजे उपकरण किए जब्त! रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा!