Raftaar News Cg

नौकरी लगाने के नाम…फर्जी नियुक्ति पत्र देकर महिला से 300000 की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी आया सरकंडा पुलिस की गिरफ्त में…..! करीब डेढ़ वर्षो से फरार था आरोपी….?

बिलासपुर:- (शेख असलम की रिपोर्ट) नौकरी लगाने के नाम पर महिला से धोखाधड़ी कर फरार हुए आरोपी को सरकंडा पुलिस ने करीब डेढ़ साल बाद गिरफ्तार कर लिया है।

सरकंडा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया स्वाति पाण्डेय पति सौरभ तिवारी निवासी कपिल नगर सरकण्डा ने दिनांक 10.09.2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई ऋषभ का परिचय का संतोष श्रीवास नामक व्यक्ति से जिला अस्पताल बिलासपुर में संपर्क हुआ था, जिसने चर्चा के दौरान नीरज लाल द्वारा आई.टी.आई. कोनी में नौकरी लगवा देने की बात बताने पर संतोष श्रीवास के माध्यम से जून 2018 में नीरज लाल के निवास स्थान गीतांजली सिटी फेस-2 में नौकरी लगाने के नाम पर 3,00,000 रुपये नगद दिये, उसके बाद नीरज लाल ने भारत सरकार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय राष्ट्रीय व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद नई दिल्ली का नौकरी के लिये प्रमाण पत्र दिया और बताया कि जे. डी. ऑफिस तृतीय मंजिल कम्पोजिट बिल्डिंग बिलासपुर में स्थाई रूप से तृतीय श्रेणी क्लर्क के पद पर आपकी नियुक्ति हो गई तब जे. डी. आफिस पहुंचकर नौकरी के संबंध में पता लगाई तो पता चला कि नीरज लाल ने नौकरी लगाने के नाम पर 300000 रूपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर धोखाधड़ी किया है। प्रार्थिया के द्वारा दर्ज कराये गए इस रिपोर्ट पर अपराध कायम कर आरोपी की पतासाजी पुलिस ने शुरू की, आरोपी रिपोर्ट बाद से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी पतासाजी दौरान तकनीकी साक्ष्य एकत्र किया गया। जिस पर आरोपी नागपुर महाराष्ट्र एवं धमतरी छ.ग. में आना-जाना कर लूक-छिप रहा था, को धमतरी से विधिवत् गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी:-

1. नीरज लाल पिता जूलियस लाल उम्र 36 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस-2, थाना सरकंडा बिलासपुर (छ.ग.)

उक्त कार्यवाही में इनका रहा विशेष योगदान:-

थाना प्रभारी फैजुल होदा शाह, उप निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन, प्रधान आरक्षक प्रमोद सिंह, आरक्षक मनोज बघेल, धर्मेन्द्र कुमार, विवेक राय, सोनू पाल, राहुल सिंह, मिथलेश सोनी।

 

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
भारी बारिश का असर; बिलासपुर जिले के सभी स्कूलों में आज अवकाश घोषित! भारी बारिश पर बिलासपुर प्रशासन हाई अलर्ट; कच्चे मकान टूटने पर तुरंत मिलेगी राहत..कलेक्टर ने दिए बचाव... रतनपुर; पड़े-पड़े बड़बड़ाता रहता है…कहकर कलयुगी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को डंडे से पीट-पीटकर मार डाल... लगातार बारिश से बिलासपुर अलर्ट; कलेक्टर ने रद्द कीं सभी बैठकें..अफसरों को तुरंत फील्ड में उतरने के न... बिलासपुर से सीपत-कोरबा जाने वाले रहें सतर्क; लगरा में जलभराव से सड़क जाम, यात्रियों की बढ़ी परेशानी.... बिलासपुर-कटनी रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आए युवक की मौत..शव के हुए कई टुकड़े! बिलासपुर में बाल संप्रेक्षण गृह चौकीदार हत्याकांड; प्रयागराज से एक आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार..चौथे दि... खम्हरिया में 71 बेटियों को मिली सरस्वती योजना की साइकिलें..शिक्षा की राह हुई आसान: देवेश शर्मा! विधानसभा में गरजे अटल श्रीवास्तव: डीएपी, डीजल और बिजली संकट पर सरकार को घेरा! राम मंदिर चंदा-चढ़ावा विवाद; बिलासपुर में कांग्रेस का भाजपा पर बड़ा हमला..सुप्रीम कोर्ट निगरानी में ...