Raftaar News Cg

सीता देवी स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन…..! प्रतिभावान बच्चें हुए सम्मानित…! जीवन सफल बनाने लक्ष्य की आवश्यकता: डॉ. बाँधी….?

सीपत:- (प्रांशु क्षत्रिय) सीता देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवागाँव में गुरुवार को वार्षिक उत्सव, विदाई समारोह एवं विधायक निधि के 10 लाख से निर्मित अतिरिक्त कक्ष एवं अहाता निर्माण का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक डॉक्टर कृष्णमूर्ति बांधी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिलेन्द्र कौशिल ने की। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, जनपद सदस्य प्रमिलदास मानिकपुरी, मंडल महामंत्री रामनाथ तिवारी, दैनिक भास्कर पत्रकार रियाज अशरफी, पूर्व सरपंच अशोक विश्वकर्मा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मस्तूरी विधायक डॉ. बांधी ने कहा कि हर बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए आगे कुछ अच्छा काम करने के लिए एक लक्ष्य की आवश्यकता होती है, जो बच्चा अपना लक्ष्य बना लिया वह जीवन में सारे मुकाम आसानी से हासिल कर सकते हैं।

प्रतिभाओं के सम्मान की कड़ी में संस्था में कक्षा 12 वीं में अध्ययनरत छात्र धनंजय सांवले को स्कूल से चयनित होकर जिला ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक हासिल करने एवं राष्ट्रीय ताइकांडो प्रतियोगिता में पांडुचेरी में जौहर दिखाने चयन होने पर समस्त अतिथियों के कर कमलों से विद्यालय द्वारा सम्मानित कर शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।

इस अवसर पर गणमान्य अतिथि में इदरीश खान, सीपत प्रेस क्लब संरक्षक हिंमाशु गुप्ता, सुनील शिक्षण संस्थान संचालक सुनील निर्मलकर, सांसद प्रतिनिधि अशोक सिंह, पत्रकार प्रांशु क्षत्रिय, तिरुपति पाटनवार, कृष्ण कुमार यादव, हिनछाराम रजक, विदेशी राम खरे, बसंत खरे, दरशराम साहू, गुहाराम धीवर, देव कुमार साहू, दयाराम साहू सहित संस्था के प्रबंध संचालक प्रणव शर्मा, प्राचार्य राम गोपाल उपाध्याय, महेश्वर सूर्यवंशी, रामरतन विश्वकर्मा, सुनील रात्रे, श्रीराम कश्यप, प्रांशु तिवारी, संगीता साहू, अंजनी साहू, मंदाकिनी साहू सहित समस्त छात्र-छात्राएं एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार शिक्षक दीपक शर्मा द्वारा किया गया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
रतनपुर में कार सवारों का आतंक; बाइक रोककर युवकों से मारपीट..चाकू से हमला कर जंगल में भागे! बिलासपुर में सोशल मीडिया पर चाकू का जलवा; फिर VIDEO वायरल..हाथ में सिगरेट लेकर चाकू लहराती दिखी युवत... बिलासपुर; बारिश में बेहोश युवक का मोबाइल चोरी, UPI से उड़ाए 2.84 लाख..पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा! कोनी में डीजे बजाने से मना किया तो रास्ता रोककर चाकू-डंडे से हमला; पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा! बिलासपुर में गणेश विसर्जन में बवाल : तीन युवतियों के मारपीट का VIDEO वायरल होने के बाद पुलिस ने थाने... 200 का पेट्रोल डलवाया, टंकी खाली; सीपत के हंसा पेट्रोल पंप पर युवक का आरोप..बहुत कांटा मारते हैं, वी... सीपत; अस्थाई गौठान में दो दिन के भीतर 31 मवेशियों ने तोड़ा दम, चारा-पानी व्यवस्था पर सवाल...मौत के ब... धमतरी के CG05 लॉज में युवती की संदिग्ध मौत : कमरे में मिला 22 वर्षीय पिंकी का शव, FSL जांच शुरू 22 महीने अटका रहा सहायता आवेदन : हाईकोर्ट ने तहसीलदार को लगाई फटकार, 15 दिन में फैसला लेने का आदेश ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर CM साय का राहुल गांधी पर पलटवार : बोले- चुनाव हारते ही संवैधानिक संस्थाओं को...