BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में कैफे कल्चर को नया ठिकाना; Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ..‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत, बोली.. मेरी उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) शहर के खान-पान और कैफे कल्चर को नया आयाम देते हुए सत्यम चौक स्थित होटल टोपाज में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ किया गया। इस खास मौके पर चर्चित फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ फेम अभिनेत्री उल्का गुप्ता विशेष रूप से शामिल हुईं। उनके आगमन से कार्यक्रम में खास रौनक देखने को मिली। अभिनेत्री ने कैफे के आकर्षक इंटीरियर, खूबसूरत माहौल और यहां उपलब्ध कॉफी व लजीज व्यंजनों की सराहना की। वहीं, बिलासपुर शहर को लेकर उन्होंने कहा कि यह शहर उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा और खूबसूरत है। कैफे को आधुनिक डिजाइन और आकर्षक साज-सज्जा के साथ तैयार किया गया है। यहां कॉफी के शौकीनों के लिए बेहतरीन कॉफी के साथ सैंडविच, फ्रेंच फ्राइज और कई अन्य व्यंजनों के विकल्प उपलब्ध हैं। युवाओं, दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने के लिहाज से इसे एक आकर्षक जगह के रूप में विकसित किया गया है। कैफे के शुभारंभ के साथ ही शहरवासियों को खान-पान और मेल-मिलाप के लिए एक नया डेस्टिनेशन मिला है। कार्यक्रम के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए अभिनेत्री उल्का गुप्ता ने Cafe Buddys Espresso की तारीफ की। उन्होंने कैफे के इंटीरियर और यहां के माहौल को आकर्षक बताते हुए कॉफी, सैंडविच, फ्रेंच फ्राइज सहित अन्य व्यंजनों की सराहना की। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें कॉफी बेहद पसंद है। ऐसे में अच्छी कॉफी के साथ खूबसूरत माहौल और स्वादिष्ट व्यंजनों का मेल उन्हें काफी पसंद आया।

उम्मीद से कहीं ज्यादा अच्छा है बिलासपुर……

बिलासपुर शहर को लेकर अपने अनुभव साझा करते हुए उल्का गुप्ता ने कहा कि बिलासपुर उनकी अपेक्षा से कहीं ज्यादा अच्छा शहर है। उनकी इस सकारात्मक प्रतिक्रिया ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। अभिनेत्री की मौजूदगी को लेकर भी लोगों में उत्साह देखने को मिला। Cafe Buddys Espresso के शुभारंभ के अवसर पर उनकी उपस्थिति ने आयोजन को खास बना दिया।

लड़कियां रानी लक्ष्मीबाई जैसी साहसी बनें: उल्का गुप्ता!

कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री ने लड़कियों के लिए प्रेरणादायक संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि लड़कियों को वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा लेते हुए साहसी और मजबूत बनना चाहिए। नवरात्र को शक्ति का प्रतीक बताते हुए उन्होंने महिलाओं के जीवन में साहस, आत्मविश्वास और हिम्मत के महत्व को रेखांकित किया। उल्का गुप्ता ने संदेश दिया कि हर लड़की को अपने भीतर आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए और जीवन की चुनौतियों का मजबूती से सामना करना चाहिए। रानी लक्ष्मीबाई जैसी वीरांगनाओं से प्रेरणा लेकर लड़कियां अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें और अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें।

शहरवासियों के लिए नया कैफे डेस्टिनेशन……

सत्यम चौक स्थित होटल टोपाज में शुरू हुआ Cafe Buddys Espresso बिलासपुर के कैफे कल्चर में एक नया विकल्प बनकर सामने आया है। आकर्षक इंटीरियर, कॉफी और स्वादिष्ट स्नैक्स के साथ यह कैफे शहरवासियों को नया अनुभव देने की दिशा में तैयार किया गया है। वहीं, अभिनेत्री उल्का गुप्ता की मौजूदगी और लड़कियों के लिए उनके प्रेरणादायक संदेश ने शुभारंभ समारोह को और भी खास बना दिया।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में कैफे कल्चर को नया ठिकाना; Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ..‘द केरला स्टोरी’ फेम उल... कोटा में मौत बनकर आया ट्रक; बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, मासूम बेटे के दोनों पैर फ्रैक्चर...पीछे स... नाबालिग के हाथों तेज रफ्तार कार से हादसा; वाहन मालिक पर भी कार्रवाई...सरकंडा में बाइक सवार युवक को ट... सीपत में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की रेड, 8.1 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार..बिक्री के लिए ले जा र... आस्था, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संगम है सोंठी का मां मन्नादाई मंदिर; 60 ज्योति कलश से श... बिलासपुर के अयोध्या विहार में पार्किंग का ‘पंगा’; घरों के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा..सिलेंडरों से लदा... भर्ती में देरी से भड़का युवाओं का आक्रोश, बिलासपुर में अभ्यर्थियों की महारैली; पुलिस भर्ती के 1600 र... खेत से घर लौट रही युवती ट्रेन की चपेट में आई, दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त..दोमुहानी में दर्दन... चरित्र पर लांछन लगाने का आरोप, महिला की मौत के मामले में जीजा गिरफ्तार; विवाह समारोह में विवाद के बा... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बिलासपुर रेलवे स्टेशन के सामने हमला, पेपर कटर से की मारपीट..गेट नंबर-1 ...