BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बिलासपुर रेलवे स्टेशन के सामने हमला, पेपर कटर से की मारपीट..गेट नंबर-1 के सामने वारदात, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) रेलवे स्टेशन के सामने शराब पीने के लिए पैसे मांगने और इनकार करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने पैसे नहीं मिलने पर गाली-गलौज करते हुए पेपर कटर से हमला कर दिया। मामले में तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय आरोपी आशिक ननहेट को गिरफ्तार किया है। घटना में शामिल विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया पेपर कटर भी जब्त कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी कौशल सिंह (48 वर्ष), निवासी पंडरिया, थाना जैतहरी, जिला अनूपपुर, अपने साथी लखन सिंह के साथ 15 अक्टूबर 2026 को मेमो ट्रेन से बिलासपुर पहुंचे थे। दोनों अपने गांव से सीताफल लेकर उसे बेचने आए थे। रात करीब 11 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद रात अधिक होने के कारण वे स्टेशन के गेट नंबर-1 के सामने टिकट घर के पास रुक गए। आरोप है कि इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे। कौशल सिंह और उनके साथी द्वारा पैसे देने से इनकार करने पर दोनों युवकों ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद पेपर कटर से मारपीट की गई। घटना के बाद प्रार्थी ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर तारबाहर पुलिस ने अपराध क्रमांक 357/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 119(1), 296, 351(2) और 115(2) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी आशिक ननहेट (22 वर्ष), निवासी बापू नगर, थाना तोरवा, बिलासपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया एक पेपर कटर भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में कैफे कल्चर को नया ठिकाना; Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ..‘द केरला स्टोरी’ फेम उल... कोटा में मौत बनकर आया ट्रक; बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, मासूम बेटे के दोनों पैर फ्रैक्चर...पीछे स... नाबालिग के हाथों तेज रफ्तार कार से हादसा; वाहन मालिक पर भी कार्रवाई...सरकंडा में बाइक सवार युवक को ट... सीपत में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की रेड, 8.1 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार..बिक्री के लिए ले जा र... आस्था, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संगम है सोंठी का मां मन्नादाई मंदिर; 60 ज्योति कलश से श... बिलासपुर के अयोध्या विहार में पार्किंग का ‘पंगा’; घरों के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा..सिलेंडरों से लदा... भर्ती में देरी से भड़का युवाओं का आक्रोश, बिलासपुर में अभ्यर्थियों की महारैली; पुलिस भर्ती के 1600 र... खेत से घर लौट रही युवती ट्रेन की चपेट में आई, दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त..दोमुहानी में दर्दन... चरित्र पर लांछन लगाने का आरोप, महिला की मौत के मामले में जीजा गिरफ्तार; विवाह समारोह में विवाद के बा... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बिलासपुर रेलवे स्टेशन के सामने हमला, पेपर कटर से की मारपीट..गेट नंबर-1 ...