BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

भर्ती में देरी से भड़का युवाओं का आक्रोश, बिलासपुर में अभ्यर्थियों की महारैली; पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग..सीजीपीएससी की कथित अनियमितताओं पर भी उठाए सवाल!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) प्रदेश में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की भर्ती प्रक्रिया में देरी और कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश अब सड़कों पर नजर आने लगा है। बिलासपुर में प्रदेशभर से पहुंचे युवाओं ने महारैली निकालकर अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। एसआई भर्ती, शिक्षक भर्ती, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) और व्यापम की परीक्षाओं से जुड़े अभ्यर्थियों ने सरकार से भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने और लंबित परीक्षाओं को जल्द पूरा कराने की मांग की। महारैली में शामिल युवाओं ने पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पदों को भरने और शिक्षक भर्ती की परीक्षा जल्द आयोजित कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके साथ ही सीजीपीएससी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में देरी और परीक्षाओं को लेकर अनिश्चितता के कारण युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने परीक्षाएं रद्द होने या उनमें देरी के लिए बार-बार अपरिहार्य कारणों का हवाला दिए जाने पर सवाल उठाए। युवाओं ने तंज कसते हुए कहा कि जब परीक्षाएं अपरिहार्य कारणों से रद्द हो सकती हैं, तो अब अभ्यर्थियों का आंदोलन भी अपरिहार्य कारणों से तेज होता जा रहा है। इस टिप्पणी के जरिए उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में अनिश्चितता को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। महारैली के बाद अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखीं। उन्होंने पुलिस भर्ती के रिक्त पदों को भरने, शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द आयोजित कराने और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने की अपील की। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं की मांग है कि भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध बनाया जाए, ताकि उन्हें बार-बार अनिश्चितता का सामना न करना पड़े। अब देखना होगा कि अभ्यर्थियों की मांगों पर सरकार क्या कदम उठाती है और लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर आगे क्या निर्णय लिए जाते हैं।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में कैफे कल्चर को नया ठिकाना; Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ..‘द केरला स्टोरी’ फेम उल... कोटा में मौत बनकर आया ट्रक; बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, मासूम बेटे के दोनों पैर फ्रैक्चर...पीछे स... नाबालिग के हाथों तेज रफ्तार कार से हादसा; वाहन मालिक पर भी कार्रवाई...सरकंडा में बाइक सवार युवक को ट... सीपत में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की रेड, 8.1 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार..बिक्री के लिए ले जा र... आस्था, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संगम है सोंठी का मां मन्नादाई मंदिर; 60 ज्योति कलश से श... बिलासपुर के अयोध्या विहार में पार्किंग का ‘पंगा’; घरों के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा..सिलेंडरों से लदा... भर्ती में देरी से भड़का युवाओं का आक्रोश, बिलासपुर में अभ्यर्थियों की महारैली; पुलिस भर्ती के 1600 र... खेत से घर लौट रही युवती ट्रेन की चपेट में आई, दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त..दोमुहानी में दर्दन... चरित्र पर लांछन लगाने का आरोप, महिला की मौत के मामले में जीजा गिरफ्तार; विवाह समारोह में विवाद के बा... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बिलासपुर रेलवे स्टेशन के सामने हमला, पेपर कटर से की मारपीट..गेट नंबर-1 ...