BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

चरित्र पर लांछन लगाने का आरोप, महिला की मौत के मामले में जीजा गिरफ्तार; विवाह समारोह में विवाद के बाद महिला ने उठाया था आत्मघाती कदम..मृत्यु पूर्व कथन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दर्ज हुआ मामला!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) महिला के चरित्र पर कथित रूप से लांछन लगाने और विवाद के बाद उसकी मौत के मामले में मल्हार पुलिस ने उसके जीजा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आए तथ्यों और महिला के मृत्यु पूर्व कथन के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 108 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनेत जोगी (44 वर्ष), निवासी टिकारी, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 15 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भगवानपाली (धनगंवा) निवासी गीताराय (28 वर्ष) ने वर्ष 2024 में अपनी इच्छा से सतीश कुमार राय से विवाह किया था। 18 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे उसने आग लगा ली थी। गंभीर रूप से झुलसने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मल्हार चौकी, थाना मस्तूरी में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने घटना से जुड़े विभिन्न पहलुओं की पड़ताल की।

मृत्यु पूर्व कथन में विवाद का जिक्र……

जांच के दौरान पुलिस ने मृतिका के मृत्यु पूर्व कथन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, अस्पताल के दस्तावेज, घटनास्थल निरीक्षण और गवाहों के बयान का परीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक, 15 और 16 अप्रैल को मुंगेली जिले के ग्राम बरछा में आयोजित विवाह समारोह के दौरान मृतिका के जीजा विनेत जोगी द्वारा उसके चरित्र पर लांछन लगाकर विवाद किए जाने की बात सामने आई। पुलिस के अनुसार, मृतिका ने अपने मृत्यु पूर्व कथन में इस विवाद के कारण मानसिक तनाव में आकर आत्मघाती कदम उठाने की बात कही थी। जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई मृतिका के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर की गई है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में कैफे कल्चर को नया ठिकाना; Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ..‘द केरला स्टोरी’ फेम उल... कोटा में मौत बनकर आया ट्रक; बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, मासूम बेटे के दोनों पैर फ्रैक्चर...पीछे स... नाबालिग के हाथों तेज रफ्तार कार से हादसा; वाहन मालिक पर भी कार्रवाई...सरकंडा में बाइक सवार युवक को ट... सीपत में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की रेड, 8.1 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार..बिक्री के लिए ले जा र... आस्था, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण का संगम है सोंठी का मां मन्नादाई मंदिर; 60 ज्योति कलश से श... बिलासपुर के अयोध्या विहार में पार्किंग का ‘पंगा’; घरों के बाहर गाड़ियों का जमावड़ा..सिलेंडरों से लदा... भर्ती में देरी से भड़का युवाओं का आक्रोश, बिलासपुर में अभ्यर्थियों की महारैली; पुलिस भर्ती के 1600 र... खेत से घर लौट रही युवती ट्रेन की चपेट में आई, दोनों पैर गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त..दोमुहानी में दर्दन... चरित्र पर लांछन लगाने का आरोप, महिला की मौत के मामले में जीजा गिरफ्तार; विवाह समारोह में विवाद के बा... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बिलासपुर रेलवे स्टेशन के सामने हमला, पेपर कटर से की मारपीट..गेट नंबर-1 ...