ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

प्रसव पीड़ा में अस्पताल पहुंची महिला, बंद मिला स्वास्थ्य केंद्र : गेट पर जन्मे बच्चे की हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग के 2 कर्मचारी सस्पेंड

सूरजपुर के गणेशपुर स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए पहुंची महिला को अस्पताल बंद मिला। गेट के सामने प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। दो स्वास्थ्यकर्मी निलंबित....

सूरजपुर। जिले के गणेशपुर में स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा से परेशान गर्भवती महिला को परिजन रात में स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन वहां कथित तौर पर ताला लगा मिला। स्टाफ की मौजूदगी नहीं होने के आरोपों के बीच महिला ने स्वास्थ्य केंद्र के गेट के सामने ही बच्चे को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों में नाराजगी फैल गई। लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र के बाहर प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने केंद्र के प्रभारी चिकित्सक राजेश पटेल और एएनएम प्रमिला गिरी को निलंबित कर दिया है।

रात 11:30 बजे पत्नी को लेकर पहुंचे थे अस्पताल

मामला 14 अक्टूबर की रात का है। ग्राम पंचायत पवनपुरी के तलवापारा निवासी अनिर कुमार सारथी अपनी गर्भवती पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद रात करीब 11:30 बजे गणेशपुर स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। परिजनों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी, लेकिन स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था। इस दौरान तत्काल चिकित्सा सहायता नहीं मिल सकी। प्रसव पीड़ा बढ़ने पर महिला ने अस्पताल के प्रवेश द्वार के सामने ही बच्चे को जन्म दिया। परिजनों के मुताबिक, जन्म के कुछ समय बाद नवजात की मौत हो गई।

नवजात की मौत के बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन

घटना की जानकारी सामने आते ही ग्रामीणों और परिजनों का आक्रोश बढ़ गया। लोगों ने स्वास्थ्य केंद्र के बाहर पहुंचकर प्रदर्शन किया और ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए। ग्रामीणों ने जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था सुधारने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

प्रभारी चिकित्सक और एएनएम निलंबित

घटना के बाद विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक राजेश पटेल और एएनएम प्रमिला गिरी को निलंबित कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और आपात स्थिति में कर्मचारियों की मौजूदगी को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं।

भविष्य में ऐसी घटना रोकने के निर्देश

सीएमएचओ प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि विभाग की प्राथमिकता है कि भविष्य में किसी भी स्वास्थ्य केंद्र पर इस तरह की स्थिति दोबारा सामने न आए। इसके लिए संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे और व्यवस्थाओं की निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
महंगाई से लेकर धान खरीदी तक बैज ने सरकार को घेरा : बोले- पटवारियों की हड़ताल तत्काल खत्म कराए सरकार हल्दी बीज वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर सरकार सख्त : मंत्री नेताम ने दिए जांच के निर्देश, अनुदान भु... बाढ़ से तबाही के बाद किसानों का फूटा गुस्सा : हजारों की रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, मुआवजे की मांग तेज प्रसव पीड़ा में अस्पताल पहुंची महिला, बंद मिला स्वास्थ्य केंद्र : गेट पर जन्मे बच्चे की हुई मौत, स्... नाबालिग पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला : 17 साल 6 महीने की नाबालिग की ‘सहमति’ भी मान्य नहीं, दुष्कर्म दो... पुलिस की नाक के नीचे से बंदी फरार : 2 जवानों की निगरानी में रफूचक्कर हुआ नशीली टैबलेट तस्करी का आरोप... 27 अक्टूबर को साय कैबिनेट की अहम बैठक : धान खरीदी पर हो सकता है बड़ा फैसला, कई प्रस्तावों पर लगेगी म... 11 लाख के लेन-देन पर CAF जवान का अपहरण : बंधक बनाकर पीटा, स्टाम्प पेपर पर जबरन कराए साइन, दो गिरफ्ता... बिलासपुर के ‘सौराष्ट्र’ प्रोजेक्ट पर CGRERA का बड़ा एक्शन : विकास अनुमति रद्द होते ही RERA रजिस्ट्रे... NIA अफसर बनकर महिला से ठगी : डिजिटल अरेस्ट कर 5 दिन तक डराया, 7 लाख रुपये किए पार