ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर महिला ने दी जान, आरोपी युवक गिरफ्तार..सुसाइड नोट और ऑडियो रिकॉर्डिंग बने अहम सबूत!

रायगढ़: (प्रांशु क्षत्रिय) जिले के तमनार थाना क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर आत्महत्या करने वाली महिला के मामले में पुलिस ने संवेदनशील कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मर्ग जांच के दौरान सुसाइड नोट और मोबाइल में मिली ऑडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सेमीजोर निवासी 26 वर्षीय महिला ने 6 फरवरी को अपने घर के रसोई कक्ष में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजन उसे तत्काल फोर्टिस अस्पताल उर्जानगर तमनार लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले में तमनार पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान मृतका के परिजनों ने पुलिस को महिला द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट और मोबाइल में सुरक्षित एक ऑडियो रिकॉर्डिंग सौंपी। जांच में सामने आया कि गांव का ही महेन्द्र गुप्ता (31) मृतका और एक युवक के बीच हुई बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग अपने पास रखकर महिला को ब्लैकमेल कर रहा था और गलत कार्यों के लिए दबाव बना रहा था। लगातार मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मामले में साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने 9 मार्च को थाना तमनार में अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 108 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महेन्द्र गुप्ता पिता राजकुमार गुप्ता निवासी ग्राम सेमीजोर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से विवो कंपनी का मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
कोल घोटाले में IT का बड़ा एक्शन : सूर्यकांत तिवारी से जुड़ी संपत्ति ए-1 सूर्या रेजिडेंसी का मकान किय... युवा कांग्रेस चुनाव में जमकर बवाल : विधायक सावित्री मंडावी से कार्यकर्ताओं की तीखी बहस, बेटे के पक्ष... बलौदाबाजार में पुलिस का बड़ा एक्शन : कांग्रेस नेता भागवत थवाईत समेत 3 लोगों को एक साल के लिए किया गय... भिलाई में खड़े वाहन से 36 भरे गैस सिलेंडर चोरी : 3 दिन में खुला गिरोह का राज, 8 आरोपी हुए गिरफ्तार बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए बैंक खाते उपलब्ध कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....... गाड़ियों में आग लगाने वाला ‘पेचकस’ गिरफ्तार; सरकंडा थाने के दो वारदातों का खुलासा..स्कूटी और बाइक को... रतनपुर के बदमाशों पर पुलिस का प्रहार; चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तार..अड्डेबाज 7 पर कार्रवाई! त्योहारों से पहले गुंडे-बदमाशों की लगी ‘क्लास’; बिलासपुर पुलिस ने कराई परेड, दी दो टूक..उपद्रव किया ... कानफोड़ू पटाखे वाली बुलेट पर बिलासपुर ट्रैफिक पुलिस का प्रहार; 8 मोडिफाइड साइलेंसर समेत 20 वाहन जब्त... सीपत; डबरापाठ पिकनिक स्पॉट गए युवक, लौटे तो क्षतिग्रस्त हालत में मिली गाड़ी..अज्ञात लोगों पर तोड़फोड...