BilaspurChhattisgarhCrimeRaftaar News CgSipat

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षक पर छेड़छाड़ का आरोप, बिलासपुर कलेक्टर के आदेश से हुई कार्रवाई, प्रधानपाठक सहित शिक्षक हुआ निलंबित…

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) विकासखंड तखतपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला लमेर की छात्राओं ने कलेक्टर अवनीश शरण के समक्ष शिकायत दर्ज कराई कि विद्यालय के शिक्षक राम नारायण दुबे द्वारा उनके साथ छेड़छाड़ की गई। कलेक्टर शरण ने इस गंभीर मामले को तत्परता से संज्ञान में लिया और एसडीएम तखतपुर से इसकी जांच कराई। जांच में पुष्टि हुई कि शिक्षक राम नारायण दुबे के द्वारा आरोपित व्यवहार किया गया है।

यह भी सामने आया कि प्रधान पाठक जय सिंह को इस घटना की जानकारी दो महीने पूर्व ही प्राप्त हो चुकी थी, लेकिन उन्होंने इस मुद्दे की जानकारी उच्च अधिकारियों को नहीं दी। इन दोनों के लापरवाहीपूर्ण और गंभीर कृत्यों के कारण, कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक राम नारायण दुबे और प्रधान पाठक जय सिंह को निलंबित कर दिया है। इन दोनों का मुख्यालय अब विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय तखतपुर नियत किया गया है। संकुल समन्वयक प्रदीप कुमार माथुर द्वारा इस मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को न दिए जाने के कारण उनका स्पष्टीकरण भी जारी किया गया है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में 5 लाख की सुपारी; रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेस नेता पर जानलेवा हम... रतनपुर के अनमोल ढाबे में चल रहा था शराब का खेल; 150 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ तीन गिरफ्तार..बाइक भ... पुल के नीचे मिली मासूम जिंदगी; नवजात को छोड़कर कौन हुआ फरार? रतनपुर में मचा हड़कंप! घर में मौत बनकर दौड़ा करंट; 28 वर्षीय गृहिणी की चपेट में आने से मौत..परिवार में पसरा मातम! तखतपुर में तीन मासूमों को निगल गया घोंघा नदी का तेज बहाव, गांव में पसरा मातम..स्कूल से घर लौटते वक्त... मस्तूरी में आवारा मवेशियों को लेकर खूनी संघर्ष..एक की मौत, 3 घायल; 7 आरोपी गिरफ्तार..एक फरार! मस्तूरी; मवेशियों को जंगल में छोड़ने के विवाद में घात लगाकर हमला..ग्रामीण की मौत! चावल के पैकेट में छिपकली; देवरीखुर्द में मचा हड़कंप, खाद्य विभाग ने पूरा स्टॉक किया सील..दुकानदार को... कोटा में गांजे का खेल बेनकाब; 50 हजार का गांजा जब्त..आरोपी गिरफ्तार! सीपत रोड पर मौत का सफर; ओवरलोड वाहनों की रफ्तार और मवेशियों की मौत ने खड़े किए सवाल..गड्ढे, धूल और ब...