ChhattisgarhCrimeRaftaar News Cg

धमतरी में पेट्रोल पंप उड़ाने की कोशिश : दो बाइकों में लगाई आग, नोजल जलाने पहुंचा सनकी युवक, CCTV में कैद वारदात

धमतरी के मगरलोड में पेट्रोल पंप पर युवक ने दो बाइकों में आग लगा दी और डिस्पेंसिंग नोजल जलाने की कोशिश की। कर्मचारियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टला, CCTV के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है....

धमतरी। जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम मेघा में स्थित ‘माता रानी फ्यूल्स’ पेट्रोल पंप पर देर रात एक युवक ने जमकर हंगामा किया और कथित तौर पर पेट्रोल पंप को आग के हवाले करने की कोशिश की। आरोपी ने पहले कर्मचारियों से विवाद किया और वहां से चला गया। करीब दो घंटे बाद वापस लौटकर उसने पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी दो मोटरसाइकिलों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

नोजल में आग लगाने की कोशिश

घटना यहीं नहीं रुकी। दोनों बाइकों में आग लगाने के बाद युवक पेट्रोल की डिस्पेंसिंग यूनिट के पास पहुंचा और नोजल में माचिस से आग लगाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने तत्काल उसे रोकने की कोशिश की। कर्मचारियों की सक्रियता से बड़ा अग्निकांड टल गया।

पहले किया विवाद, फिर दोबारा लौटा युवक

मिली जानकारी के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे एक युवक पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ उसका विवाद हुआ और उसने गाली-गलौज करते हुए काफी देर तक हंगामा किया। इसके बाद वह वहां से चला गया। करीब दो घंटे बाद रात लगभग 1:30 बजे वही युवक दोबारा पेट्रोल पंप पहुंचा। इस बार उसके हाथ में माचिस थी और उसने पेट्रोल पंप परिसर में खड़ी कर्मचारियों की दो मोटरसाइकिलों को निशाना बनाया।

बाइकों में आग लगाने के बाद नोजल जलाने की कोशिश

आरोपी ने दोनों मोटरसाइकिलों पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। आग की लपटें उठने के बाद उसने डिस्पेंसिंग यूनिट के नोजल को भी माचिस से जलाने का प्रयास किया। यदि आग नोजल तक पहुंच जाती तो पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा होने की आशंका थी। इसी दौरान कर्मचारियों ने युवक को रोकने के लिए उसका पीछा किया। कर्मचारियों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। कर्मचारियों ने तत्काल आग पर काबू पाने की कोशिश की, जिससे स्थिति को गंभीर होने से पहले नियंत्रित कर लिया गया।

CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश

पूरी घटना पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। वारदात के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने मगरलोड थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश की जा रही है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
साहू समाज की मांग पर बनी सहमति : नहीं बदलेगा तेलीबांधा चौक का नाम, नए स्थान पर बनेगा ‘ज्योति सेवा सं... धमतरी में पेट्रोल पंप उड़ाने की कोशिश : दो बाइकों में लगाई आग, नोजल जलाने पहुंचा सनकी युवक, CCTV में... बिलासपुर में खेत की ओर निकले दो किसानों पर गिरी मौत की गाज; दोनों साढ़ू की मौत! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार; आपत्तिजनक कंटेंट और सामाजिक वैमनस्य फैलाने के आरोप... सीपत में गूंजा संगठन का संदेश; प्रबल जूदेव ने भाजयुमो अध्यक्ष के निवास पर की संगठनात्मक चर्चा..भाजपा... रतनपुर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश का आरोप; शिकायत के बाद प्रशासन अलर्ट..कलेक्टर बोले— शांति और भाईचार... अब क्यू आर कोड बताएगा ई-रिक्शा की पूरी पहचान; बिलासपुर पुलिस ने शुरू की डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था..हर ... बिलासपुर; डेम में नहाने उतरे बुजुर्ग की डूबने से मौत, गहरे पानी में समा गई जिंदगी...सुबह घर से नहाने... बिलासपुर के स्कूलों में मनमानी पर शिक्षा विभाग की सख्ती; कहीं प्राचार्य गायब तो कहीं शिक्षकों ने नही... कोपर्शी जंगल में माओवादियों के डंप पर बड़ा वार : BGL लॉन्चर, 21 कारतूस और 7 डेटोनेटर समेत हथियार बरा...