सीपत में गूंजा संगठन का संदेश; प्रबल जूदेव ने भाजयुमो अध्यक्ष के निवास पर की संगठनात्मक चर्चा..भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन!


बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष, ‘मिशन घर वापसी’ के प्रमुख एवं भाजपा बिलासपुर ग्रामीण के संगठन प्रभारी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव अपने दौरा कार्यक्रम के दौरान सीपत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजयुमो सीपत मंडल अध्यक्ष वैभव तम्बोली के निवास पर पहुंचकर संगठनात्मक विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की। बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। जूदेव ने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। संगठनात्मक चर्चा के पश्चात उन्होंने वैभव तम्बोली के परिवारजनों से भी आत्मीय मुलाकात की और कुशलक्षेम जाना। उनके आगमन पर स्थानीय भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर अकलतरा विधानसभा के पूर्व विधायक स्वर्गीय जवाहर दुबे के सुपुत्र शौर्य दुबे, भाजपा मंडल महामंत्री सतीश पाटनवार, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष नारायण साहू, भाजयुमो मंडल महामंत्री मिथलेश श्रीवास, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, कोषाध्यक्ष चन्द्रहास साहू, सह कार्यालय मंत्री दुर्गेश खुसरो तथा आईटी सेल सह संयोजक युवराज सिंह नेटी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

