BilaspurChhattisgarhRaftaar News Cg

बिलासपुर में खेत की ओर निकले दो किसानों पर गिरी मौत की गाज; दोनों साढ़ू की मौत!

बिलासपुर: (प्रांशु क्षत्रिय) कोटा क्षेत्र में बुधवार शाम तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। हादसा ग्राम लखोदना के पास हुआ। दोनों किसान बारिश के दौरान खेत की ओर गए थे, इसी दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों की पहचान मन्ना यादव (41), पिता माखन यादव, निवासी लखोदना और कुंजराम यादव (45), पिता गंगाराम यादव, निवासी नवाडीह बेलगहना के रूप में हुई है। दोनों की शादी लखोदना गांव में हुई थी और आपस में साढ़ू थे। बताया गया कि बुधवार शाम करीब 5:30 से 6 बजे के बीच क्षेत्र में अचानक तेज बारिश शुरू हुई। इसी दौरान दोनों किसान खेत की ओर गए थे। बारिश के बीच अचानक गाज गिरने से दोनों उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल कोटा अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपे जाएंगे। हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम पसरा है, वहीं गांव में भी शोक का माहौल है।

YOUTUBE RAFTAAR NEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Latest
बिलासपुर में खेत की ओर निकले दो किसानों पर गिरी मौत की गाज; दोनों साढ़ू की मौत! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो गिरफ्तार; आपत्तिजनक कंटेंट और सामाजिक वैमनस्य फैलाने के आरोप... सीपत में गूंजा संगठन का संदेश; प्रबल जूदेव ने भाजयुमो अध्यक्ष के निवास पर की संगठनात्मक चर्चा..भाजपा... रतनपुर की फिजा बिगाड़ने की कोशिश का आरोप; शिकायत के बाद प्रशासन अलर्ट..कलेक्टर बोले— शांति और भाईचार... अब क्यू आर कोड बताएगा ई-रिक्शा की पूरी पहचान; बिलासपुर पुलिस ने शुरू की डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था..हर ... बिलासपुर; डेम में नहाने उतरे बुजुर्ग की डूबने से मौत, गहरे पानी में समा गई जिंदगी...सुबह घर से नहाने... बिलासपुर के स्कूलों में मनमानी पर शिक्षा विभाग की सख्ती; कहीं प्राचार्य गायब तो कहीं शिक्षकों ने नही... कोपर्शी जंगल में माओवादियों के डंप पर बड़ा वार : BGL लॉन्चर, 21 कारतूस और 7 डेटोनेटर समेत हथियार बरा... रायगढ़ में प्रोफेसर का चाकू की नोक पर अपहरण : बंधक बनाकर UPI से ट्रांसफर कराए 1 लाख, एक आरोपी गिरफ्त... सड़क के बीच बैठे मिले पशु तो भड़के डिप्टी CM विजय शर्मा : रात में काफिला रुकवाकर अधिकारियों को लगाई ...